कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

कुल्लू कॉलेज के कैंपस में तेज रफतार बाइक की टक्कर से कॉलेज की 4 छात्राएं

2 छात्राओं की हालत गंभीर कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहा इलाज

न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू मुख्यालय स्थित राजकीय महाविद्यालय कैंपस में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 4 छात्राए घायल हुईर् । इनमें से 2 छात्रों को गंभीर चोटें आई है। जबकि दो छात्राओं को हल्की चोटे आई है,। 2 गंभीर घायल छात्राओं का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस हादसे की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार कॉलेज छात्राएं कॉलेज जा रही थी। इस दौरान एक बाइक तेज रफ्तार से आई और छात्राओं को चपेट में ले लिया। वहीं छात्राओं को 108 एंबुलेंस से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार चल रहा है।
घायल छात्र रितिका ठाकुर ने बताया कि कॉलेज परीक्षा देकर आ रही थी लगभग12ः00 बजे के करीब यह हद सा पेश आया है। उन्होंने कहा कि बाइक चालक की रफ्तार तेज होने के कारण जिसमें चार छात्राएं घायल हुई है। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में कल्पना, अंजली ठाकुर, अंजलि चौहान और रितिक ठाकुर घायल हुए हैं। जिसमें अंजली ठाकुर और अंजलि चौहान को ज्यादा चोटे आई है। उन्होंने कहा कि कुल्लू कॉलेज प्रशासन किसी भी प्रकार के बाहन को कॉलेज कैंपस अंदर आने की अनुमति न दे। आज यह हादसा हमारे साथ हुआ है और कल किसी और के साथ भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि भगवान का शुक्र है कि हम बच गए हैं। कुछ अनहोनी हो सकती थी। इस पर कॉलेज प्रशासन कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लानी चाहिए । भविष्य में किसी प्रकार का हादसा न हो।
छात्र के अभिभावक चिंटू ने बताया कि कॉलेज कैंपस के अंदर बहुत बड़ा हादसा होने से बच गया है। आगे चलकर यह ऐसे हादसे से न हा,े जिस पर कॉलज प्रशासन को सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लानी होगी। उन्होंने कहा कि इसमें दो छात्राएं गंभीर है और दो छात्रों को मामूली चोटे आई हुई है। उन्होंने कहा कि जो हमारी बेटियों के साथ यह हादसा पेश आया है वह भविष्य में न हो जिस पर कॉलेज प्रशासन पुलिस प्रशासन को कड़ी कार्रवाई अमन में लानी होगी। उन्होंने कहा की छात्राओं को सिर से लेकर पांव तक छोटे आई है अभी उनकी स्वास्थ्य की जांच चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now