कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

कांग्रेस पार्टी में चोर मुचके लफंगे इंडिया गठबंधन भष्टाचारी गैंग-कंगना रनौत

कहा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए पूरा जीवन खफा दिया

कंगना रनौत ने कुल्लू विधानसभा के ढालपुर,लोअर ढालपुर सरवरी में पदयात्रा कर मांगे वोट
न्यूज मिशन
कुल्लू
म्ंडी संसदीय क्षेत्र भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने बीती शाम कुल्लू विधानसभा में पदयात्रा कर कुल्लू के ढालपुर ,लोअर ,ढालपुर में जनता से वोट मांगे इस दौरान पूर्व सासंद एवं पूर्व विधायक महेश्वर सिंह,युवा नेता नरोत्तम सिंह ठाकुर,दानवेंद्र सिंह,कुल्लू मंडल के अध्यक्ष ठाकुर दास सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे । इस दौरान नगर परिषद के वार्ड नंबर 5 में चुनावी नुक्कड़ जनसभा को संबोधित किया।
मंडी संसदीय क्षेत्र भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में चुनावी नुक्कड़ जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में 4 जून को नतीजा भाजपा के पक्ष में आएंगे और प्रदेश के चारों सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि मंडी के पड्डल मैदान में प्रधानमंत्री ने जब कहा कि जब मैं ऑफिस संभाल लूंगा तो सबसे पहले मैं हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू से पूछूंगा मैंने जो पैसा भेजा है कहां गया उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हजारों करोड रुपए आपदा में प्रदेश को भेजा है उसकी पाई पाई का हिसाब होगा उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के इस बयान से कांग्रेस डर रहे हैं कि हमारा क्या होगा।उन्होंने कहाकि कि यह तो तब सोचना चाहिए था जब हिमाचल की जनता का पैसा खा रहे थे और गुटबाजी में प्रदेश की जनता को धोखा दे रहे थे उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी नेता भ्रष्टाचारी है उन्हें कहा कि उसमें 10, 12 परियों के जितने भी नेता है उन उन्होंने एक से बढ़कर एक घोटाला किया है और सभी चोरी इकट्ठे होकर देश में सरकार बनाने की बात कर रहे हैं उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक ही संकल्प है कि ना खाऊंगा और ना खाने दूंगा उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों की देश में हवा टाइट हो गई है उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह जमानत पर है और कांग्रेस के सभी नेता चोर मुचके और लफंगे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में में एक कार्यकर्ता चोर नहीं है। हर इंसान को बदलें का मौका दिया जाता है ऐसे में मैं उनकी बात नहीं कर रही हूं जिन्होंने अपने पुरानी गैंग छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।उन्होंने कहाकि कांग्रेस ने 70 सालों में देश को लूटा है और हमारे प्रधानमंत्री को 10 बर्ष तो इस देश की साफ सफाई में ही लग गए।उन्होंने कहाकि प्रधानमंत्री ने 10 करोड़ लोगों को शौचालय बनाकर महिला बहन बेटियों को इज्जत घर दिए है।11 करोड़ घरों को मुफ्त गैस सिलेंडर दिए है।देश के किसानों लाखों किसानों को किसान सम्मान निधि प्रदान की है।उन्होंने कहाकि हमारे प्रधानमंत्री ने 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का सकल्प लिया है।इसलिए 1 जूून को भाजपा के समर्थन में वोट देकर विजय बनाए ताकि देश में तिसरी बार प्रधानमंत्री बने और देश में विकास के रथ को आगे बढ़ा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now