कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी के संकल्प  धारा 370 हटाकर ऐतिहासिक कार्य किया-महेश्वर सिंह

कहा-देश के करोड़ो किसानों को किसान सम्मान निधि सालाना 6 हज़ार से की आर्थिक मदद

पहाड़ी राज्य हिमाचल में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांव गांव में बिछाया सड़कों का जाल
न्यूज मिशन
कुल्लू
भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 10 वर्षों में कई ऐतिहासिक काम किया है उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा ऐतिहासिक कम जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाना संभव नहीं था उन्होंने कहा कि असंभव को संभव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने किया है आज कश्मीर से धारा 370 हटाई। उन्होंने कहा कि हम नारे लगाते थे कि जो कश्मीर हमारा है सारे का सारा है हमने कहा कि कश्मीर हमारा अभिन्न अंग  है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के करोड़ों किसानों को किसान सम्मान निधि से लाभ पहुंचाया है इसके साथ-साथ देशभर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कों का जाल बिछाया। उन्होंने कहा कि पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में जहां सड़क की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी वहां भी सड़क पहुंचाई। उन्होंने कहा कि बिजली महादेव रोपवे भी भाजपा का ड्रीम प्रोजेक्ट था उन्होंने कहा कि जब मैं सांसद और विधायक था उसे वक्त बिजली महादेव रोपवे में स्वीकृत हुआ था वक्त कुछ अरचने आई और मैं कहता रहा कि देवताओं को ठीक से पूछिए। उन्होंने कहा कि आज रास्ते में बात आ गई। पुराने कई बिजली महादेव रोपवे का क्रेडिट जो पार्टी को मिलना था वह तो नहीं मिलेगा लेकिन हम अभी भी देव आदेश के साथ है और अब बिजली महादेव मंदिर कमेटी भी मान गई है।
बाईट- महेश्वर सिंह पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायकरिपोर्ट तुलसी भारती संवाददाता कुल्लू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now