कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

कुल्लू जिला भाजपा ने धूमधाम के साथ मनाया 25 वॉ स्थापना दिवस

न्यूज मिशन
कुल्लू
जिला भाजपा ने जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय कुल्लू में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया।इस अवसर पर पार्टी कार्यालय में पार्टी का ध्वज फहराया गया। भाजपा स्थापना दिवस पर जिला अध्यक्ष ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को मिठाई खिला कर भाजपा के स्थापना दिवस की बधाई दी।उन्होंने इस अवसर पर जिला पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए बताया कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के संघर्ष के चलते आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है।केंद्र में लगातार भाजपा तीसरी बार देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सतासीन होने जा रही है।इस बार भाजपा प्रधान मंत्री के नेतृत्व में
लोकसभा चुनाव में 400 सीटें जितेगी। हिमाचल से भी इस बार भाजपा चारों लोक सभा सीटें जीतेगी। मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रानौत रिकार्ड मतों से बिजई होंगी। उन्होंने बताया कि मंडी संसदीय क्षेत्र की लोक सभा प्रत्याशी कुल्लू जिला के प्रवास पर रहेंगी।
वोह 11अप्रैल को मनाली विधानसभा,12 अप्रैल को कुल्लू विधान सभा तथा 13अप्रैल को बंजार विधान सभा के प्रवास पर रहेंगी। इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री अमर ठाकुर,जिला भाजपा उपाध्यक्ष तरुण विमल,सुभाष शर्मा,जिला सचिव नैना शर्मा,जिला भाजपा प्रवक्ता रूक्मणी जोशी,जिला भाजपा मीडिया प्रभारी श्याम कुल्वी, जिला कार्यालय सचिव विवेक भारद्वाज, महिला मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी सुनीता जमवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी के  पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now