कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

देशभर से पर्यटक गर्मी से राहत पाने के लिए पहुंच रहे कुल्लू मनाली

कुल्लू मनाली में विभिन्न एडवेंचर गतिविधियों का पर्यटक उठा रहे आनंद

व्यास नदी की लहरों में रिवर राफ्टिंग का पर्यटक ले रहे आनंद
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला में समर सीजन की शुरुआत हुई है ऐसे में देश भर से पर्यटक गर्मी से राहत पाने के लिए कुल्लू मनाली का रुख कर रहे हैं वही कुल्लू मनाली पहुंचकर पर्यटक विभिन्न प्रकार के एडवेंचर का लुत्फ उठा रहे हैं ऐसे में व्यास नदी की लहरों के बीच पर्यटक रिवर राफ्टिंग का भरपूर आनंद उठा रहे हैं। पर्यटकों की माने तो उत्तराखंड दिल्ली महाराष्ट्र मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में धीरे-धीरे गर्मी ने दस्तक दी है ऐसे में लोग अपने परिवार के साथ घूमने फिरने के लिए हिमाचल प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे हैं वही कुल्लू मनाली में पर्यटक सुहावना मौसम का आनंद ले रहे हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर से कुल्लू मनाली घूमने आई मनजीत कौर ने कहा कि वह अपने पति के साथ हनीमून मनाने के लिए कुल्लू मनाली पहुंची है उन्होंने कहा कि कुल्लू मनाली में घूमने फिरने का बहुत मजा आया और उनहोने कहा कि कुल्लू मनाली में एडवेंचर एक्टिविटीज रिवर राफ्टिंग पैराग्लाइडिंग पहली बार की है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में तापमान बढ़ गया है जहां पर गर्मी हुई है लेकिन कुल्लू मनाली का मौसम बहुत अच्छा है और इस मौसम में यहां पर घूमने फिरने के लिए बहुत मजा आ रहा है हमने कहा कि कुल्लू मनाली में यहां का मौसम बहुत अच्छा है और यहां पर घूमने फिरने के लिए बहुत सारी जगह है जहां पर हमने बहुत मजा फन किया है उन्होंने कहा कि फिर से कुल्लू मनाली आने के लिए सोचेंगे और यहां पर घूमने फिरने का जो आनंद लिया है जो हमेशा याद रहेगा
मध्य प्रदेश से आई सोनल ने कहा कि कुल्लू मनाली में घूमने के लिए परिवार के साथ आए हैं उन्होंने कहा कि यहां का मौसम बहुत अच्छा है और अभी हमने व्यास नदी में रिवर राफ्टिंग की है और रिवर राफ्टिंग करने का मजा आया है उन्होंने कहा कि इससे पहले हमने सिक्किम में रिवर राफ्टिंग की थी लेकिन वहां पर नदी ज्यादा चौड़ी नहीं है ऐसे में व्यास नदी बहुत चौड़ी है जिसमें रिवर राफ्टिंग करने का बहुत मजा आया है उन्होंने कहा कि हम कुल्लू मनाली में एक सप्ताह तक घूमेंगे और और ज्यादा मस्ती करेंगे।
उत्तराखंड के हरिद्वार से आई नेहा ने कहा कि कुल्लू मनाली में मौसम बहुत अच्छा है और हमने कुल्लू मनाली में अटल टनल रोहतांग सोलंग नाला में बर्फबारी के बीच खूब मस्ती की उन्होंने कहा कि कुल्लू मनाली घूमने के लिए बहुत अच्छी जगह है ऐसे में एक बार जरूर घूमने के लिए आना चाहिए।

– हरिद्वार से कुल्लू मनाली घूमने आए प्रशांत ने कहा कि कुल्लू मनाली बहुत खूबसूरत जगह है यहां के पहाड़ जंगल नदियां एडवेंचर एक्टिविटीज पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती है उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ड्राइविंग करते हैं तो वहां पर खाए बहुत है जिससे वहां पर डर लगता है लेकिन हिमाचल प्रदेश में ड्राइविंग एसआरके चौड़ी है जिससे यहां पर ड्राइविंग करने का बहुत मजा आता है यहां पर व्यास नदी के किनारे सड़क और जंगल आसपास का नजारा बेहद खूबसूरत है इसलिए यहां पर बहुत अलग एक्सपीरियंस मिलता है। प्रकार की कुल्लू मनाली में एडवेंचर एक्टिविटीज पैराग्लाइडिंग रिवर राफ्टिंग जिपलाइन जैसी एक्टिविटीज का खूब मजा लेते हैं
– कर्नाटक से कुल्लू मनाली घूमने आए सुकेश ने कहा कि कुल्लू मनाली बहुत खूबसूरत जगह है और यहां पर मौसम बहुत अच्छा है और सबसे ज्यादा मजा रिवर राफ्टिंग करने का आया है जहां पर व्यास नदी में बहुत ठंडा पानी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now