कारोबारकुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

1 माह के बाद डोभी पैराग्लाइडिंग साइट पर पैराग्लाइडिंग बहाल कारोबारियों को मिली बड़ी राहत

पैराग्लाइडिंग हादसे में पर्यटक महिला की मौत के बाद पैराग्लाइडिंग की गतिविधियां हुई थी बंद

रेगुलेटरी नियमो का पालन करने के लिए पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन ने किए मार्शल तैनात
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला की डोभी पैराग्लाइडिंग साइट पर 1 माह के बाद रेगुलेटरी कमेंटी ने पैराग्लाइडिंग की गतिविधियां बहाल की है जिससे पैराग्लाइडिंग से जुड़े सैकड़ो कारोबारी और हजारों युवाओं को बड़ी राहत मिली है। ऐसे में रेगुलेटरी कमिटी के द्वारा पैराग्लाइडिंग ऑपरेटर को नियमों का पालन करने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं और पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के द्वारा नियमों का पालन करने के लिए अपने स्तर पर मार्शल तैनात किए हैं जिससे आने वाले समय में देशभर के पर्यटकों को सुरक्षित पैराग्लाइडिंग की सुविधा मिलेगी।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुनयेना शर्मा ने कहा कि डोभी पैराग्लाइडिंग साइट पर 1 माह के बाद पैराग्लाइडिंग की एक्टिविटीज बहाल की गई है उन्होंने कहा कि रेगुलेटरी कमिटी के द्वारा यह निर्णय लिया गया है और संगठन को सख्त निर्देश दिए गए हैं। पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था ख की कंप्लायंस के बाद ही एक्टिविटीज बहाल की गई है। नियमों का शक्ति से पालन करने के लिए संगठन के द्वारा मार्शल तैनात किए गए हैं। डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स क्लब के द्वारा मार्शल की तनाती के लिए औपचारिकता पूरी की जा रही है ऐसे में भविष्य में डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स क्लब के द्वारा सभी पैराग्लाइडिंग साइट पर मार्शल तैनात किए जाएंगे उन्होंने कहा कि इसके अलावा कुल्लू जिला में सिंगल काउंटर सुविधा की गई है जिससे सभी ऑपरेटर को कार्य करने के लिए सुविधाएं प्रदान की गई है उन्होंने कहा किसके अलावा लारजी झील में वॉटर स्पोर्ट्स की एक्टिविटी जून माह तक शुरू की जाएगी ऐसे में समिति के द्वारा विभिन्न गतिविधियों के लिए टेंडर किया गया है इसके अलावा अपडेट को को कैफेटेरिया में खाने-पीने की चीज सुविधा भी मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now