लाहुल की पट्टन घाटी में शुरू हुआ फागली का त्यौहार
पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू से महकी घाटी

न्यूज मिशन
कुल्लू
जिला लाहुल स्पीति की पट्टन घाटी में शनिवार से फागली उत्सव की धूम शुरू हो गई है और घाटी के विभिन्न ग्रामीण इलाके पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू से महक उठे हैं। पट्टन घाटी के ग्रामीण इलाकों में छोटे बच्चो ने बड़ों बुजुर्गों को जूब देकर उनका आशीर्वाद लिया और सुख समृद्धि की भी कामना की। इसके अलावा अब आगामी दिनों तक ग्रामीणों के द्वारा धूमधाम के साथ फागली का त्यौहार मनाया जाएगा। लाहुल के अलग-अलग इलाकों में इस पर्व को कुहन, कुंस , फागली, लोसर के नाम से जाना जाता है।
बुजुर्ग दोरजे आनंद का कहना है कि लाहुल घाटी के विभिन्न इलाकों में अब फागली उत्सव की शुरुआत हो गई है। पट्टन घाटी में शनिवार से फागली मनाई जा रही है और बाकी इलाको में भी कुछ दिनों में अब फागली का त्यौहार मनाया जाएगा। ऐसे में मेहमान नवाजी का भी दौर चलेगा और ग्रामीणों के साथ मिलकर पारंपरिक व्यंजनों का भी मजा लिया जाएगा।



