कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

स्वामी विवेकानंद ने 1893 में शिकागो धर्म सम्मेलन में सनातन धर्म हिंदुत्व का पूरे विश्व को दिया संदेश-गोविंद सिंह ठाकुर

कहा- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रभक्ति और समाज सेवा में संघर्षरत

स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस राष्ट्रीय युवा दिवस कुल्लू में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
न्यूज मिशन
कुल्लू
पूरे देश में स्वामी विवेकानंद 181वीं जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए वहीं देवभूमि कुल्लू जिला मुख्यालय में भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूरा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया और मुख्य अतिथि शिरकत की इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल सोलंकी और तरुण विमल भी मौजूद रहे इस अवसर पर पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से परिचय किया और शुभकामनाएं दी

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि आज पूरे राष्ट्र में युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जयंती के रूप में मनाया जा रहा है उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 ई में कोलकाता में हुआ था उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद भगवा सन्यासी थे जिन्होंने 11 सितंबर को 1893 ईस्वी में शिकागो के विश्व धर्म सम्मेलन में जाकर दुनिया को संबोधित किया और पूरी दुनिया को यह संदेश दिया सनातन धर्म हिंदुत्व के माध्यम से दुनिया का कल्याण संभव हो सकता है उन्होंने कहा कि उन्होंने भारतीय दर्शन दुनिया को बताएं दुनिया को दिखाएं जिससे स्वामी विवेकानंद विशेष तौर पर युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत रहे हैं उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद 25 वर्ष की आयु में अपना घर छोड़ दिया था और 39 वर्ष की युवावस्था में ही इस दुनिया को छोड़कर चले गए थे और अपने छोटे से जीवन काल में ऐसे अनेक काम करके गए जो आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है उन्होंने कहा कि आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती पर युवा दिवस के रूप में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें अनेक टीमों में युवा शक्ति भाग ले रही है उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्रों को देशभक्त और राष्ट्रभक्त से जोड़ता है समाज सेवा के काम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा तत्पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now