कुल्लूबड़ी खबरस्वास्थ्यहिमाचल प्रदेश

कुल्लू में कर्षना कंपनी ने  लैब में टैस्ट की सेवाएं की बंद

कुल्लू में कर्षना कंपनी ने  लैब में टैस्ट की सेवाएं की बंद

कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल में कर्षना कंपनी 70 लाख से अधिक का भुगतान पेंडिंग
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला भर में कर्षना निजी कंपनी ने 8 स्वास्थ्य केंद्रों पर टैस्ट की सेवाएं बंद कर दी है।ऐसे में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में कर्षना डायगनोसिस कंपनी ने 10 जनवरी से सेवाएं सस्पेंड कर दी है जिसके चलते कई गंभीर बीमारियों के टैस्ट की सुविधा मरीज को नहीं मिल पा रही है।प्रदेश सरकार की तरफ से कर्षना कंपनी के बिलों का भुगतान न् होने पर सेवाएं सस्पेंड की है ऐसे में प्रदेश भर में कंपनी का सरकार के पास करोड़ों रुपए का भुगतान पेंडिंग है जिसके चलते कंपनी की तरफ से सेवाएं सस्पेंड की है। हालांकि कुल्लू जिला में 4 स्वास्थ्य केदो में कंपनी की तरफ से टेस्ट की सीमाएं दी जा रही है जिसमें अक्टूबर तक के बिलों का भुगतान सरकार की तरफ से किया गया है
 क्षेत्रीय स्थल कुल्लू में तैनात एमएस डॉ नरेश कुमार ने कहा कि कर्षना लैब और कर्षना एक्स-रे ने पिछले 10 जनवरी से क्षेत्रीय स्थल कुल्लू में टेस्ट की सेवाएं सस्पेंड कर दी है उन्होंने कहा कि niji कंपनी कर्षना लैब के टैस्ट के बिलों का भुगतान न होने के कारण कंपनी ने सेवाएं सस्पेंड कर दी है उन्होंने कहा कि पूरे हिमाचल प्रदेश में यह इशू है उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पिछले 6 महीने से 70 लख रुपए का बिल भुगतान पेंडेंसी है जिसकी वजह से कंपनी ने सेवई सस्पेंड कर दी है उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में जो सरकारी लैब है वह चल रही है जिसमें टेस्ट की सुविधा मरीज को मिल रही है उन्होंने कहा कि उसका समय भी सुबह 12:30 तक टेस्ट लेने का निर्देश कर्मचारियों को दिए हैं उन्होंने कहा कि ऐसे में कुछ टैस्ट की सेवाएं नेरचौक, चंडीगढ़ या पुना  से करवाते हैं उसके लिए सुविधा नहीं दे पाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now