कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

बंजार के बाहु मोड़ में गिरी गाड़ी, 2 लोगो की हुई मौत

न्यूज मिशन

कुल्लू

जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार के बाहु मोड़ में रात के समय एक गाड़ी 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। तो वही इस सड़क दुर्घटना में कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बंजार पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने दोनों शव को अपने कब्जे में ले लिया है। दोनों शवों का बंजार अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जा रहा है और उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। बंजार पुलिस की टीम के द्वारा दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है। इस सड़क दुर्घटना में शिक्षा विभाग में तैनात एक शिक्षक की भी मौत हुई है। मिली जानकारी के अनुसार यह सड़क दुर्घटना बीती रात के समय बंजार के जीभी गाड़ा गुशेनी सड़क मार्ग में स्थित बाहु मोड़ के पास घटित हुई। सुबह जब लोग यहां से गुजर रहे थे तो उन्हें इस सड़क दुर्घटना के बारे में पता चला और उन्होंने इस बारे बंजार पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही बंजार पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। सड़क हादसे में मारे गए लोगों की पहचान भाषा अध्यापक टेकचंद निवासी मोहिनी व गेवे राम के रूप में हुई है। एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम के द्वारा सड़क दुर्घटना की जांच की जा रही है वहीं आगामी कारवाई भी इस मामले में की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now