कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

अनिल कौशल धीमान भाजपा सोशल मीडिया विभाग के कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त, देहरा में खुशी की लहर…

न्यूज मिशन

देहरा

अनिल कौशल धीमान बने भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश सोशल मीडिया विभाग के कार्यकारिणी सदस्य बनने पर संगठनात्मक जिला देहरा में खुशी की लहर है। यह नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक सुशील राठौर ने शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के उपरांत की है। उन्होंने प्रदेश में तीन नियुक्तियां कि हैं। चंदन शर्मा (कसौली), वीरेन्द्र चौधरी (दून) तथा अनिल धीमान (देहरा) को सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया है।

इस नियुक्ति के लिए अनिल कौशल धीमान ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मंत्री रमेश धवाला, पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि, पूर्व मंत्री व जसवां प्रागपुर के विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर, भाजपा देहरा जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा का धन्यवाद किया है।

भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला देहरा से संबंध रखने वाले अनिल कौशल धीमान को भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश सोशल मीडिया विभाग का प्रदेश कार्यकारणी सदस्य नियुक्त होने पर इलाके में खुशी की लहर है। अनिल कौशल धीमान के युवा एवं ऊर्जावान नेतृत्व में सोशल मीडिया विभाग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। अनिल इससे पहले सोशल मीडिया विभाग के कई पदों पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया विभाग प्रदेश में पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now