कुल्लूधर्म संस्कृतिबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

क्रांतिकारी साहित्यकार यशपाल जयन्ती के उपलक्ष्य में अटल सदन के कॉन्फ्रेंस हॉल में अंतर महाविद्यालयीय कविता व कहानी वाचन प्रतियागिताओं का अयोजन

न्यूज मिशन
कुल्लू 5 दिसम्बर
जिला भाषा अधिकारी कुल्लू सुनीला ठाकुर ने जानकारी दी कि भाषा एवं संस्कृति विभाग प्रदेश की महान विभूतियों की जयन्तियों का नियमित रूप से आयोजन करता आ रहा है, ताकि उनके द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में समाज के पथ प्रदर्शन की दिशा में किए गए महवपूर्ण योगदान का वर्तमान तथा आने वाली पीढ़ी को स्मरण रहे और उन द्वारा दर्शाए गए पथ का अनुसरण करें ।
 एक ऐसी ही विभूति क्रांतिकार साहित्यकार यशपाल का जन्म 3 दिसम्बर को हुआ था । इसी कड़ी में भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला कुल्लू द्वारा 4 दिसम्बर, 2023 को क्रांतिकारी साहित्यकार यशपाल जयन्ती के उपलक्ष्य में अटल सदन के कॉन्फ्रेंस हॉल में अंतर महाविद्यालयीय कविता व कहानी वाचन प्रतियागिताओं का अयोजन किया गया। कविता पाठ प्रतियोगिता में शुभम, रामेश्वरी शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान, शाड़ाबाई ने प्रथम, अनिल, रामेश्वरी शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान, शाड़ाबाई ने द्वितीय, कल्पना, राजकीय महाविद्यालय बंजार ने तृतीय, श्रुति श्री व्यास संस्कृत कॉलेज रघुनाथपुर व अम्बिका शर्मा राजकीय महाविद्यालय हरिपुर ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किए । कहानी वाचन प्रतियोगिता में तनीशा, पूनम, खुशबू राजकीय महाविद्यालय हरिपुर ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय,तृतीय पुरस्कार, विपाशा शर्मा श्री व्यास संस्कृत कॉलेज रघुनाथपुर व अम्बिका राजकीय महाविद्यालय हरिपुर ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किए। डॉ. दयानन्द गौतम व श्रीमती अनिता निर्णायक की भूमिका में मौजूद रहे ।
दूसरे सत्र में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन में डॉ0 दयानन्द गौतम, जय प्रकाश शर्मा, अनिता,  श्री हीरा लाल ठाकुर, दोत राम पहाड़िया, हीरा लाल, मनोज राणा, सिमरन, चुन्नी लाल, वैशाली विष्ट, सोनाली ठाकुर, मेधाविनी सिंह पटियाल, पुनीत पटियाल, डॉ. दिनेश शिक्षार्थी,  कल्पना, रेखा ठाकुर, संतोष शर्मा, मानवी शर्मा, धनेश गौतम, श्रुति, विपाशा, मीनाक्षी, आशा देवी इत्यादि कवियों ने कविता पाठ किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now