कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

प्रदेश के 40 हजार आऊट सोर्स कर्मचारियों के लिए आगामी बजट सत्र में बने स्थाई पॉलिसी – महेंद्र नेगी

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के आश्वासन से आऊट सोर्स कर्मचारियों को जगी भबिष्य सुरक्षित होने की उम्मीद

प्रदेश के 40 हजार आऊट सोर्स कर्मचारियों के लिए आगामी बजट सत्र में बने स्थाई पॉलिसी – महेंद्र नेगी

कहा-15 बर्षो से ऑऊस सोर्स कर्मचारियों के लिए किसी सरकार ने नहीं बनाई कोई पॉलिसी

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के आश्वासन से आऊट सोर्स कर्मचारियों को जगी भबिष्य सुरक्षित होने की उम्मीद

एंकर

प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में  तैनात 40 हजार कर्मचारियो के लिए आगामी अजट सत्र में स्थाई पॉलिसी का प्राबधान कर सरकार  कर्मचरियों के भबिष्य को सुरक्षित करें यह बात कुल्लू में

ऑऊट सोर्स कर्मचारी महांसघ के अध्यक्ष महेंद्र नेगी ने कही।उन्होंने कहाकि प्रदेश में 40 हजार कर्मचारी पिछले 15 सालों से स्थाई पॉलिसी की मांग कर रहे है  ऐसे में कई सरकारें आई कई गई लेकिन ऑऊट सोर्स कर्मचारियों के लिए किसी सरकार ने कोई स्थाई पॉलिसी का प्राबधान नहीं किया है।उन्होंने कहाकि प्रदेश में ऑऊट सोर्स कर्मचारियों के साथ कई सालों से शोषण का शिकार हो रहे है ऐसे में 5 से 8 हजार रूपये मासिक वेतन पर कर्मचारी काम कर रहे है जिससे परिवार का पालन पोषण में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहाकि  मुख्यमंत्र जय राम ठाकुर ने ऑऊट सोर्स कर्मचारियों की समस्या के समाधान के लिए पहल की है और एक कमेटी गठित की है। उन्होंने कहाकि पिछले कल भी मंडी में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से ऑऊट सोर्स कर्मचारी मिले है और मुख्यमंत्री ने ऑऊट सोर्स कर्मचारियों को बजट सत्र तक ऑऊट सोर्स कर्मचारियों के लिए स्थाई पॉलिसी का प्राबधान  करने का   आश्वासन दिया है।इसके लिएउन्होंने कर्मचारियों से सुझाब भी मांगे है।उन्होंने कहाकि कुल्लू जिला में करीब 3 हजार और पूरे प्रदेश में 40 से 45 हजार ऑऊट सोर्स कर्मचारी लोगों को सेवाए दे रहे है।उन्होंने कहाकि 10 हजार से अधिक कर्मचारियो की उम्र बर्ष अधिक हो गई है ऐसे में उन कर्मचारियों का भी स्थाई पॉलिसी में प्रबंध किया जाए।जिन्होंने 15 बर्ष विभिन्न विभागों में सेवाए दी है।उन्होंने कहाकि 1998 से लेकर अभी तक विभिन्न विभागों में ऑऊट सोर्स कर्मचारी तैनात है लेकिन अभी तक इनके भबिष्य को सुरक्षित करने के लिए सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाया।उन्होंने मुख्यमंत्री जय राम से आग्रह किया है कि प्रदेश के 40 हजार ऑऊट सोर्स कर्मचारियों के लिए जल्द स्थाई पॉलिसी लागू कर सुविधाए दी जाए।

बाईट-महेंद्र नेगी,अध्यक्ष ऑऊट सोर्स कर्मचारी महांसघ कुल्लू

रिपोर्ट-तुलसी भारती,संवाददाता कुल्लू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now