कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

फोरलेन प्रभावितों को फैक्टर – 2 और 4 गुणा मुआवजा देने में सरकार रही असफल-दिनेश सेन देने में असफल रही

कहा-फोरलेन संघर्ष समिति के 14 सूत्रीय मांगों पर जल्द गौर करें

न्यूज़ मिशन

भुंतर

भुंतर तहसील के अंतर्गत  के  हाथी थान में आज फोरलेन संघर्ष समिति कुल्लू खण्ड की बैठक ज़िला अध्यक्ष दिनेश सेन  की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें कुल्लू खण्ड के फोरलेन प्रभावित भारी संख्या में उपस्थित रहे।इस बैठक में पूर्व की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई व आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा भी की गई।इस बैठक में दिनेश सेन ने सरकार के साथ चल रही वार्ता के बारे में भी फोरलेन प्रभावितों को अवगत करवाया जिससे फोरलेन प्रभावित असन्तुष्ट दिखे और शीघ्र मांगों को मानने के लिए सरकार से आग्रह किया है।सभी प्रभावितों ने एक स्वर में सरकार को शीघ्र इस मामले के निपटारे के लिए कहा व केवल आश्वासन न देने का भी आग्रह किया।बैठक में फोरलेन संघर्ष समिति के 14 सूत्रीय मांगों को हिमाचल प्रदेश सरकार को प्रेषित करने का निर्णय लिया।इन मांगों में मुख्यतः फैक्टर -2 लागू करने तथा फोरलेन के साथ आठ मीटर की शर्त को निरस्त करने के लिए संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने 2017 में विधानसभा चुनाव से पहले फोरलेन विस्थापितों को फैक्टर – 2 अर्थात चार गुना मुआवजा देने को अपने दृष्टिपत्र  मैनिफेस्टो  में शामिल किया था।लेकिन भाजपा सरकार चार वर्ष बीत जाने के बाद भी विस्थापितों को फैक्टर – 2 के अंतर्गत मुआवजा देने में असफल रही है।फोरलेन संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश सरकार  यह मांग करती है कि अपने दृष्टिपत्र को अविलंब पूरा कर राष्ट्र के विकास के लिए अपनी भूमि, आजीविका के साधन तथा अन्य संसाधनों को न्योछावर करने वाले विस्थापितों के अधिकार को देकर उनका सम्मान करे। इस बैठक में फोरलेन संघर्ष समिति का विस्तार करते हुए बड़ाभुइँन से पूर्व प्रधान छापे राम ,तलोगी से वार्ड पंच चौबी देवी  को ज़िला उपाध्यक्ष, जिया से पूर्व उप-प्रधान रुचिन चौहान  को मीडिया-प्रभारी,बन्दरोल से हुक्म ठाकुर  को ज़िला कोषाध्यक्ष,कुल्लू खण्ड का कार्यकारी अध्यक्ष अजय कंवर  को सर्वसम्मति से बनाया गया व मुहाल अनुसार भी समितियों का गठन किया गया जिसमें शिलिहार से अध्यक्ष रनिंदर नेगी,महासचिव चेत राम,सचिव शम्भू राम जी,मनी राम जी और बुध राम  सदस्य,कशावरी से अध्यक्ष मंगल चंद ,सचिव कुंज लाल ,कोषाध्यक्ष लाल चंद  ,तलोगी से अध्यक्ष नैन प्रकाश,सचिव ईशु पाल को नियुक्त किया गया।जिया पंचायत के पूर्व उप-प्रधान व ज़िला मीडिया प्रभारी रुचिन चौहान ने कहा कि 2015 से फोरलेन संघर्ष समिति निरन्तर अपनी कानूनी वैध मांगों को लेकर प्रयासरत है और अपने हक की लड़ाई लड़ती रहेगी और अब निर्णायक भूमिका में इस संघर्ष को लेकर जाएगी।भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के एक भी प्रावधान को धरातल पर नही उतारा गया है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कुल्लू खण्ड के अध्यक्ष अजय कंवर  ने कहा कि सभी फोरलेन प्रभावित इस आंदोलन को मिलकर सरकार के समक्ष उठाएंगे और जब तक मांगों का निपटारा सरकार द्वारा नही किया जाता तब तक जो भी सम्भव होगा वो प्रयास  करेंगे चाहे अनशन ही क्यों न करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now