कुल्लूधर्म संस्कृतिराजनीतिहिमाचल प्रदेश
अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव देव नीति में राजनीति ना हो -हितेश्वर सिंह
कहा- सरकार कोई भी हो देव संस्कृति का हो संरक्षण
दशहरा उत्सव में देवी देवताओं के टेंट उखाड़ना अपमान करना दुर्भाग्यपूर्ण
न्यूज मिशन
कुल्लू
युवा नेता एवं राज परिवार के सदस्य हितेश्वर सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा देव महाकुंभ पूरे देश दुनिया में प्रसिद्ध है उन्होंने कहा कि देवभूमि कुल्लू जिला की देव संस्कृति पूरे विश्व से भिन्न है ऐसे में यहां पर दशहरा उत्सव में देवी देवताओं के टेंट उखाड़ना और अपमान करना दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने कहा कि जिस प्रकार इस बार के दशहरा उत्सव में देवी देवताओं के टेंट उखाड़े गए और देवी देवताओं को अपमानित किया गया उन्होंने कहा कि यह देव संस्कृति के खिलाफ है ऐसे में दशहरा उत्सव समिति को पहले ही देवी देवताओं को लेकर बैठने के लिए उचित व्यवस्था करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा किस तरह की समस्या के समाधान के लिए दशहरा उत्सव समिति देवी देवता कारदार संग मिल बैठकर इस समस्या का समाधान करें । उन्होंने कहा कि सरकार कोई भी हो सरकारी आएंगे जाएगी लेकिन हमारी देव संस्कृति का संरक्षण होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव में इस वर्ष दशहरा उत्सव समिति के द्वारा 332 देवी देवताओं को निमंत्रण भेजे गए हैं जिनमें से 270 देवी देवताओं ने शिरकत की है लेकिन अभी भी ऐसे साथ देवी देवता है जो दशहरा उत्सव में नहीं आए हैं उन्होंने कहा कि इसके अलावा बिना निमंत्रण के दशहरा उत्सव में 44 देवी देवता पहुंचे हैं। इसके इलावा 15 देवी देवता पुराने है उनको निमंत्रण नहीं जाता और वह दशहरा उत्सव में भी नहीं आते हैं लेकिन भविष्य में वह भी कहे कि दशहरा उत्सव में आना है तो इस प्रकार करीब 120 देवी देवता हैं जो अभी दशहरा उत्सव में नहीं आते हैं भविष्य में इन देवी देवताओं के लिए करीब 300 टेंट की व्यवस्था करनी पड़ेगी उन्होंने कहा कि ऐसे में दशहरा उत्सव समिति को मिल बैठकर संबंध में संज्ञान लेना चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह का बाद विवाद उत्पन्न हो सके।
बाईट- हितेश्वर सिंह युवा नेता एवं राज परिवार के सदस्य
रिपोर्ट तुलसी भारती संवाददाता कुल्लू



