कुल्लूदेश विदेशधर्म संस्कृतिबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव कलयुग में पहली बार हुआ शिव परिवार का भव्य देव मिलन

देव मिलन से हारियानों ,श्रद्धालुओं की आंखें हुई भाव विभोर

हजारों श्रद्धालुओं ने एक साथ भगवान बिजली महादेव,माता पार्वती, देवता कार्तिक स्वामी और गणपति महाराज के किया दर्शन लिया आशीर्वाद
न्यूज मिशन
कुल्लू
·
अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा देव महाकुंभ कलयुग में पहली बार ऐतिहासिक दशहरा मैदान में शिव परिवार का भाव देव मिलन हुआ इस दौरान देवता कार्तिक स्वामी अपने अस्थाई शिविर से हरियाणा के साथ माता पार्वती के स्थाई शिविर में पहुंचे जहां पर मां और पुत्र का भाव देव मिलन हुआ जिसके बाद देवता कार्तिक स्वामी अपने भाई गणपति महाराज से मिलने पहुंचे जहां पर गणपति महाराज भी अपने स्थाई शिविर से बाहर निकले दोनों भाइयों का भव्य देव मिलन हुआ इस दौरान देवता गणपति महाराज अपनी माता पार्वती के अस्थाई शिविर में पहुंचे जहां पर माता पार्वती देव  के साथ अपने स्थाई शिविर से बाहर निकली और उसके बाद माता पार्वती देवता कार्तिक स्वामी देवता गणपति महाराज देवता बिजली महादेव के स्थाई शिविर में पहुंचे जहां पर पूरे परिवार का भाव देव मिलन हुआ इस भव्य देव मिलन को देखकर हरियान भाव विभोर हुए। शिव परिवार ने सभी हरियाणा को सुख समृद्धि का आशीर्वाद दिया इस दौरान कुछ देर तक देवता बिजली महादेव के स्थाई शिविर में माता पार्वती देवता कार्तिक स्वामी देवता गणपति महाराज कुछ देर के लिए विराजमान हुए इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शिव परिवार के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
 देवता कार्तिक स्वामी के पुजारी कृष्ण लाल शर्मा ने कहा कि देवता अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में 32 वर्षों के बाद पहुंचे हैं उन्होंने कहा कि इससे पहले देवता 1993-94 में अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में आए थे उसके बाद तृतीय की वजह से दशहरा उत्सव में नहीं आ पाए उन्होंने कहा कि बार देवता ने देवबनी में दशहरा उत्सव में आने के लिए हामी भरी थी ऐसे में दशहरा उत्सव में माता पार्वती और देवता कार्तिक स्वामी का मिलन कलयुग में पहली बार हुआ है उन्होंने कहा कि इस देव मिलन को देखकर सभी श्रद्धालु खुश है। उन्होंने कहा कि देवता कार्तिक स्वामी ने सभी लोगों को सुख समृद्धि के लिए आशीर्वाद दिया
 माता पार्वती के पुजारी मोहन शर्मा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में देवता कार्तिक स्वामी माता पार्वती के स्थाई शिविर में पहली बार देवव्रत के साथ पहुंचे और माता और पुत्र का भाव देव मिलन हुआ है उन्होंने कहा कि माता पार्वती और देवता कार्तिक स्वामी ने सभी हरियानों को सुख समृद्धि के लिए आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव में हर साल इसी तरह शिव परिवार का मिलन हो इसके लिए सभी हरियानों में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि कलयुग में माता पार्वती और देवता कार्तिक स्वामी का मिलन हुआ है जिसको देखकर सभी हरियान खुश है।
 माता पार्वती के हुकम राम ने कहा कि माता पार्वती और देवता कार्तिक स्वामी का पहली बार देव मिलन हुआ है उन्होंने कहा कि देवता कार्तिक स्वामी मणिकंदन घाटी की पार्वती नदी को क्रॉस नहीं करते हैं और ऐसे में कलयुग में मां और पुत्र का पहली बार देव मिलन हुआ है जिसको देखकर सभी हरियान खुश है। उन्होंने कहा कि सतयुग की यह प्रथा है जब माता पार्वती नदी बहती है और ऐसे में देवता कार्तिक स्वामी अपनी माता को जानते नहीं है जिसके चलते आज तक उनका देव मिलन नहीं हुआ था उन्होंने कहा कि इस बार के दशहरा उत्सव में देव मिलन होने से देवता ने सभी लोगों की सुख शांति के लिए अपना शुभ आशीष दिया है।
देवता कार्तिक स्वामी के हरियाण किशन चंद ने कहा कि ऐतिहासिक दशहरा मैदान में 18 करोड़ देवी देवताओं की तपोस्थली में कलयुग में शिव परिवार का देव मिलन पहली बार हुआ है उन्होंने कहा कि इस देव मिलन से श्रद्धालुओं और हरियाणा में भाव विभोर हुए। और श्रद्धालुओं के आंखों में आंसू आ गए थे उन्होंने कहा कि माता पार्वती और देवता कार्तिक स्वामी मां और पुत्र का जब देव मिलन हुआ है उसे श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है उन्होंने कहा कि इस दशहरा उत्सव में शिव परिवार का मिलन हुआ है जहां पर लोगों को एक साथ भगवान बिजली महादेव, माता पार्वती देवता कार्तिक स्वामी देवता गणपति महाराज का एक साथ भव्य देव मिलन हुआ है यह श्रद्धालुओं के लिए हरियानों के लिए सौभाग्य की बात है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now