कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश
दशहरा उत्सव में 40 स्पेशल बसे दिन रात जनता को देगी यातायात की सुविधाएं-सुंदर सिंह ठाकुर
कहा-यात्रियों को निर्धारित शुक्ल पर इलेक्ट्रिक बसों से मिलेगी यातायात की सुविधा
दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं जीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने दशहरा स्पेशल बसों को हरी झंडी दिखाकर किया
न्यूज मिशन
कुल्लू
अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव 24 अक्टूबर से लेकर 30 अक्टूबर तक देवभूमि कुल्लू जिला में हर्षो उल्लास के साथ मनाया जाएगा जिसके लिए जिला प्रशासन परिवहन विभाग के द्वारा दशहरा उत्सव के लिए दशहरा स्पेशल 40 बसें चलाई जाएगी जिसको लेकर दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने दशहरा स्पेशल बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं जीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के लिए दशहरा स्पेशल 40 बसों में लोगों को यातायात की सुविधा दी जाएगी उन्होंने कहा कि यह बसें सुबह 11:00 से लेकर रात 11:00 तक कुल्लू से रायसन, बजौरा लगघाटी,खराहल घाटी व पहनाला के क्षेत्र में दशहरा उत्सव में आने वाले लोगों को यातायात की सुविधा प्रदान करेगी उन्होंने कहा कि इस बस में यातायात करने के लिए शुल्क निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि मोहल्ले के दिन रात को 1 तक बस सेवाएं देगी। जिससे कुल्लू दशहरा उत्सव में आने वाले लोगों को आने पर जाने की यातायात की बेहतर सुविधा प्रदान की जाएगी।



