कुल्लूधर्म संस्कृतिबड़ी खबरमनोरंजनराजनीतिहिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में 15 से अधिक देश के सांस्कृतिक दल लेंगे भाग- सुंदर सिंह ठाकुर

कहा- देवी देवताओं की अस्थाई शिवरों में होगी उचित व्यवस्था

अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में 15 से अधिक देश के सांस्कृतिक दल लेंगे भाग- सुंदर सिंह ठाकुर
कहा- देवी देवताओं की अस्थाई शिवरों की जा रही उचित व्यवस्था
ऐतिहासिक लालचंद प्राथमिक कला केंद्र और प्रदर्शनी मैदान के सांस्कृतिक मंच पर देश के विभिन्न राज्य, विदेशी ,पहाड़ी संस्कृति  होगी प्रदर्शित
न्यूज मिशन
कुल्लू
दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कल 24 अक्तूबर से भगवान रघुनाथ की रथ यात्रा के साथ अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ होगा उन्होंने कहा कि 30 अक्तूबर तारीख तक चलने वाले इस अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में इस बार 15 देश के सांस्कृतिक दल और बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर पहाड़ी कलाकार देश के विभिन्न राज्यों के कलाकार अपने राज्यों की लोक संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे उन्होंने कहा कि इस बार दशहरा उत्सव में दो जगह पर सांस्कृतिक मंच पर देश के विभिन्न राज्यों और विदेशी संस्कृति के साथ-साथ हिमाचल की सभी जिलों की लोक संस्कृति देखने को मिलेगी उन्होंने कहा कि इस बार के दशहरा उत्सव में 25 अक्तूबर को संस्कृत परेड और 29 अक्तूबर को लालड़ी नृत्य आयोजित किया जाएगा उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव का शुभारंभ राज्यपाल महोदय करेंगे जबकि समापन अवसर पर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे उन्होंने कहा कि इस बार दशहरा उत्सव को नए स्वरूप के साथ मनाया जा रहा है जहां पर देवी देवताओं के अस्थाई शिविरों में सभी तरह के प्रबंध किए गए हैं उन्होंने कहा कि इसके अलावा लालचंद प्राथमिक कला केंद्र में  24 अक्तूबर साज भट्ट, 26 अक्टूबर को सिमरन कौर,26 एयूपनी बैंड, 27 शिव जोत,28 जसराज जोशी,29 मोनाली ठाकुर,30 अक्तूबर को पहाड़ी नाईट मैं हिमाचली कलाकार प्रस्तुति देंगे उन्होंने कहा कि इसके अलावा अमेरिका के कलाकार भी पार्टिसिपेट करेंगे।
इंडियन काउंसिल फ़ॉर कल्चरल डिप्टी  डायरेक्टर जनरल भारत सरकार अंजू रंजन ने कहा कि इस बार अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए प्रदेश सरकार ने आईसीसी से संपर्क किया था उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में इस बार  मलेशिया, रशिया, साउथ अफ्रीका, कजाकिस्तान, रोमानिया, वियतनाम, कीनिया, श्रीलंका,ताइवान, ईराक, किर्गिस्तान, अमेरिका, के कलाकार दशहरा उत्सव में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल में त्रासदी के बाद पर्यटन किस प्रकार रिवाइवल हो उसके लिए सरकार की तरफ से प्रयास किए गए हैं उन्होंने कहा कि भविष्य में भी हिमाचल प्रदेश में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि देशभर के पर्यटक हिमाचल प्रदेश में फिर से घूमने फिरने के लिए आ सके इसके लिए सरकार की तरफ से प्रयास किया जा रहा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now