कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

आपदा में राजनीतिक रोटियां सेकने वालों को भगवान भी माफ नहीं करेगा-सुखविंद्र सिंह सुक्खू

कहा- भाजपा ने आपदा में भी प्रदेश की जनता को ठगा

न्यूज मिशन
कुल्लू
ऐतिहासिक ढालपुर रथ मैदान में आपका प्रभावितों के लिए राहत पैकेज की जनसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंत्री जगत सिंह नेगी विक्रमादित्य सिंह और सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और आपदा में भी राजनीतिक करने का आरोप लगाया।हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा ने प्राकृतिक आपदा के समय राजनीतिक रोटियां सेंकने के अलावा कुछ नहीं किया। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आपदा में भी लोगों को ठगने का काम करते रहे। केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश को अब तक कोई विशेष राहत पैकेज नहीं मिला है।
मुख्यमंत्री कुल्लू के रथ मैदान में आपदा प्रभावित परिवारों को राहत राशि वितरित करने के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर किस आर्थिक मदद के लिए केंद्र का धन्यवाद कर रहे हैं। जो राशि अभी तक मिली है, वह स्टेट डिजास्टर रिलीफ फंड में हर वर्ष आती है। जिस दिन विशेष आर्थिक सहायता मिलेगी वह खुद केंद्र सरकार का धन्यवाद करने के लिए जाएंगे। तीन केंद्रीय टीमें अभी तक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने आ चुकी हैं, लेकिन कोई विशेष पैकेज नहीं मिला। अगर केंद्र सरकार को विशेष पैकेज नहीं देना है तो प्रदेश सरकार ने जो 12000 करोड़ रुपये का क्लेम भेजा है, वही राशि ही दे दी जाए।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्कू ने कहा कि विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने इस आपदा में भी प्रदेश की जनता को ठगने का काम किया उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से कोई भी पैकेज नहीं मिला है और केंद्र से तीसरी टीम आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर रही है उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने केंद्र को 12000 करोड रुपए के नुकसान की रिपोर्ट भेजी है उन्होंने कहा कि केंद्र के राहत मैनुअल के हिसाब से क्षतिग्रस्त घरों का 130000 रुपए और क्षतिग्रस्त सड़कों का डेढ़ लाख रुपए पर किलोमीटर के हिसाब से नुकसान के मुआवजा सरकार समय पर दे उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से स्पेशल रिलीफ पैकेज और राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं करना है उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा 12000 करोड रुपए के नुकसान की जो रिपोर्ट भेजी है उसे हिसाब से मुआवजा मिलना ही है उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अगर राजनीतिक रोटियां सीखनी है तो सके भगवान माफ नहीं करेगा उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता वोटो के द्वारा केंद्र सरकार को जवाब देगी। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के समय में शिक्षा के स्तर सबसे निम्न स्तर पर गया दूसरे स्थान से प्रदेश स्टार उत्सव स्थान पर चला गया यही नहीं पूर्व सरकार के समय में जनमत जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए लेकिन प्रदेश में 22  हजार डीमार्केशन और 25 हजार इंतकाल के मामले लटके हुए है। उन्होंने कहा कि सरकार इसको लेकर भी व्यवस्था कर रही है। आने वाले 4 वर्षों में हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था पटरी पर लौटेगी और 10 प्रश्नों के बाद हिमाचल प्रदेश हिंदुस्तान का समृद्ध चली राज्य बनेगा।
 राजस्व मंत्री जगत सिंह ठाकुर ने कहां की नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर दिल्ली दौरे से बैरन प्रदेश लौटे और उसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में झूठ बोलकर जुमले बाजी की उन्होंने कहा कि आपदा में राहत कार्य के लिए कोई मदद तो नहीं की लेकिन राजनीतिक रोटियां सेकने का काम हर मंच पर किया।
 लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर आपदा में बड़ी-बड़ी बातें कर रहे थे कि केंद्रीय मंत्रियों को हिमाचल लेकर आए उन्होंने कहा कि विधानसभा में मुख्यमंत्री जब 12000 करोड रुपए के नुकसान को लेकर केंद्र सरकार को प्रस्ताव राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के लिए भेज रहे थे उसे वक्त बीजेपी के मन में चोर था और उसका समर्थन नहीं किया भाजपा के कहने और करने में अंतर है उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर इस आपदा में भी राजनीतिक रोटियां सीखने का काम कर रहे हैं।
 मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल को दूसरा घर कहते हैं लेकिन इस आपका में हिमाचल के लोगों का दर्द नहीं समझा उन्होंने कहा कि राजनीतिक मंच पर हमेशा हिमाचल को लेकर बड़ी-बड़ी बातें कहते थे लेकिन इस त्रासदी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी साथ हिमाचल को नहीं मिला उन्होंने कहा कि विधानसभा सदन में 2012 की उत्तराखंड की त्रासदी को लेकर जब उसे वक्त यूपीए की सरकार ने 1000 करोड रुपए का राहत पैकेज प्रदान किया था और उसके बाद 4535 करोड़ आपदा राहत पैकेज के तौर पर दिए गए उन्होंने कहा कि इस बात को लेकर विधानसभा में विपक्ष के लोगों ने कई सवाल खड़े किए लेकिन आज तक उसे पर भी विपक्ष की हिम्मत नहीं है कि उसे आंकड़े को चैलेंज करें उन्होंने कहा कि मैंने विधानसभा में जो कहा था वह सत्य कहा था ऐसे में हिमाचल के साथ केंद्र ने सौतेला व्यवहार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now