कारोबारकुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
कुल्लू में 31 अक्तूबर व 01 नवम्बर को इन्तकाल दिवस-डा गणेश
21 अक्तूबर 2023
जिला राजस्व अधिकारी डा गणेश ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा कुल्लू जिला में 31 अक्तूबर व 01 नवम्बर इन्तकाल दिवस के रूप में मनाया जा रहा हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया कि कुल्लू जिला में लंबित इन्तकालों का निपटारा किया जा सके। जिसके मध्यनजर रखते हुए जिला कुल्लू में 31 अक्तूबर व 01 नवम्बर को इन्तकाल दिवस
मनाया जाना है। अतः जिला कुल्लू के सभी जिले वासियों को सूचित किया जाता है कि इस विशेष अभियान का फायदा उठाकर अपने-अपने नज़दीकी तहसील कार्यालय में जाकर निर्धारित तिथि के अनुसार अपने-अपने इंतकाल
करवायें और सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष मुहिम का पूर्ण रूप से फायदा उठाएं और लंबित इन्तकालों का निपटारा इस मुहिम के दौरान कराएं ।



