कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

कुल्लू जिला में जिला में अब मतदान केन्द्रों की संख्या 568 से बढ़कर 575 हो गई- आशुतोष गर्ग

कहा- 22- मनाली विधानसभा-11123-कुल्लू विधानसभा-157, ,24 -बन्जार विधानसभा-155 ,25-आनी-विधानसभा145 मतदान

न्यूज मिशन
कुल्लू10 अक्तूबर  2023

कुल्लू जिले के मतदान केन्द्रों की सूचियां प्रकाशित जिला निर्वाचन अधिकारी एंव उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार के 2-मण्डी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में पड़ने वाले जिला कुल्लू के समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों 22-मनाली, 23-कुल्लू, 24-बन्जार तथा 25-आनी (अ0जा0) के मतदान केन्द्रों की सूचियां भारत निर्वाचन आयोग के पूर्व अनुमोदन के उपरान्त 10 अक्तूबर 2023 को अन्तिम रूप से प्रकाशित कर दी गई है। जिला में अब मतदान केन्द्रों की संख्या 568 से बढ़कर 575 हो गई है।उन्होने कहा कि 22- मनाली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 111, 23-कुल्लू विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 157, 24 -बन्जार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 155 से बढ़कर 162 तथा 25-आनी (अ0जा0) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 145 मतदान केन्द्र हो गये हैं। उन्होने कहा कि अन्तिम रूप से प्रकाशित मतदान केन्द्रों की सूचियां जिला निर्वाचन कार्यालय,कुल्लू तथा सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (उप मण्डल अधिकारी (ना0) के कार्यालयों में निरीक्षणार्थ उपलब्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now