कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

मनाली में पर्यटन कारोबारियों ने 1 सप्ताह में श्रमदान कर  नेशनल हाइवे के किनारे बनाई 140 मीटर क्रेट वाल

चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे क्षतिग्रस्त  होने के 2 माह  बाद भी पर्यटन कारोबार ठप्प 

हजारों पर्यटन कारोबारी कर रहे नेशनल हाइवे में डबल लाइन रिपेयरिंग कर वॉल्वो बस चलने का इंतजार
न्यूज मिशन
कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के पर्यटन नगरी में आपदा के बाद पर्यटन कारोबारी ने नेशनल हाईवे के किनारे एक सप्ताह में श्रमदान कर 140 मीटर  सड़क किनारे क्रेट वाल लगाई। जिससे नेशनल हाईवे में डबल लाइन ट्रैफिक बहाल हो इसके लिए पर्यटन कारोबारी नेशनल हाईवे के किनारे 200 मीटर लंबी सड़क को रिपेयरिंग करने के लिए श्रमदान कर रहे हैं और नेशनल हाईवे के ठेकेदारों की मदद कर रहे हैं। पर्यटन कारोबारी की माने तो आपदा के दो महा बाद भी मनाली में वोल्वो बस सेपाल पब्लिक ट्रांसपोर्ट बहस नहीं हो पाया है जिसके चलते मनाली में पर्यटन कारोबारी को भारी नुकसान हो रहा है ऐसे में होटल रेस्टोरेंट ढाबा,टैक्सी, ऑटो, वॉल्वो बस ट्रैवल एजेंट व मजदूरों  को आजीविका चलाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पर्यटन कारोबारी ने केंद्र सरकार से मांग की है कि नेशनल हाईवे को जल्द दोस्त किया जाए ताकि देश भर के राज्यों से पर्यटक कुल्लू मनाली पहुंचे जिससे उनके व्यवसाय को लाभ मिल सके।
वीओ- पर्यटन कारोबारी बुद्धि प्रकाश ने  आपदा में 2 माह से पर्यटन कारोबार ठप पड़ा हुआ है जिसके चलते कारोबारी को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि दो माह से पर्यटन कारोबारी लोन की क़िस्त बैंक को नहीं दे पा रहे हैं जिस बैंक वाले भी बार-बार पर्यटन कारोबारी को फोन कर किस्त चुकाने के लिए कह रहे हैं उन्होंने कहा कि जिस प्रकार 2 महीने से पर्यटन कारोबार  ठप वहीं अगले एक-दो माह में और कारोबार ठप रहा तो पर्यटन कारोबारियों दिवालिया घोषित हो जाएंगे उन्होंने कहा कि पर्यटन कारोबारी को केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से लोन पर कोई राहत नहीं दी जा रही है की जिससे एक-दो महीने की किस्त माफ करते जिससे सिविल रिकॉर्ड भी खराब हो रहा है। उन्होंने कहा कि मनाली में हजारों पर्यटन कारोबारी को प्रतिदिन 20 से 25 करोड रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है ऐसे में इससे सरकार को भी भारी नुकसान हो रहा है उन्होंने कहा कि जल्द नेशनल हाईवे को पूरी तरह से दुरुस्त किया जाए ताकि पर्यटन कारोबार पटरी पर आ सके।
वीओ- पर्यटन कारोबारी राजकुमार डोगरा ने कहा कि पिछले आठ दिनों से लगातार स्थानीय सैकड़ो पर्यटन कारोबारी ने श्रमदान कर 140 मीटर सड़क के किनारे क्रेट वाल लगाकर डबल लाइन के लिए सड़क तैयार की है उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे के द्वारा धीमी गति से रिपेयरिंग का कार्य किया जा रहा है जिसके चलते पर्यटन कारोबारी को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि मनाली में वोल्वो बसों से ज्यादातर पर्यटक मनाली पहुंचते हैं ऐसे में वोल्वो बसें मनाली नहीं पहुंच पा रही है जिसके चलते पर्यटन कारोबारी को भारी नुकसान हो रहा है उन्होंने कहा कि सरकार जल्द से जल्द नेशनल हाईवे को दुरुस्त करें ताकि पर्यटन कारोबारी के कारोबार को फायदा मिल सके।
पर्यटन कारोबारी सुनीता बौद्ध ने कहा कि आपदा के 2 बाद मनाली में पर्यटन कारोबार ठप है उन्होंने कहा कि ऐसे में नेशनल हाईवे जगह-जगह पर क्षतिग्रस्त हुआ है जिसको रिपेयर करने के लिए नेशनल हाईवे के ठेकेदार धीमी गति से कार्य कर रहे हैं उन्होंने कहा कि स्थानीय पर्यटन कारोबारी के द्वारा 200 मीटर लंबे सड़क किनारे डबल लाइन बनाने के लिए श्रमदान किया जा रहा है जिसके अभी तक 140 मीटर सड़क किनारे क्रेट  वाल लगाकर डबल लाइन के लिए कार्य कर रहे हैं उन्होंने कहा कि आपका के बाद पिछले दो माह से होटल कारोबारी टैक्सी चालक का रेस्टोरेंट ट्रैवल एजेंट ढाबे चलने वाले लोगों को आजीविका के लिए भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि पर्यटन कारोबार पूरी तरह से तप पड़ा है जिसके चलते स्थानीय लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि सरकार जल्द से जल्द नेशनल हाईवे को दुरुस्त करें ताकि पर्यटक आसानी से मनाली में पहुंच सके और पर्यटन कारोबारियों के कारोबार में फायदा हो सके

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now