कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश
केंद्र सरकार हिमाचल से राजनीतिक द्वेष ना करें- प्रियंका गांधी
कहा- केंद्र सरकार जल्द हिमाचल को राष्ट्रीय आपदा घोषित करें
कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कुल्लू मनाली बाढ़ प्रभावित परिवारों से की मुलाकात
न्यूज मिशन
कुल्लू
कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने एक दिवसीय कुल्लू दौरे के दौरान कुल्लू से लेकर मनाली तक आपदा प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया इस दौरान उन्होंने आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और सरकार की तरफ से आपका प्रभावित परिवारों से सरकारी मदद की फीडबैक भी ली। इस दौरान प्रभावित परिवारों ने प्रियंका गांधी को विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग। मनाली में नेशनल हाइवे में श्रमदान करने बाले पर्यटन कारोबारियों से भी मुलाकात की।इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सांसद मंडी प्रतिभा सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर सहित विधायक मनाली भुवनेश्वर गौड और रवि ठाकुर भी मौजूद रहे।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा की प्रदेश सरकार की तरफ से आपदा के दौरान सभी मंत्री विधायक ग्राउंड में रहे और पूरी कोशिश की की आपदा में लोगों की मदद की जा सके उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल को राष्ट्रीय आपदा घोषित करें उसे हिमाचल प्रदेश के लोगों की बहुत सी मदद होगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल में केंद्र सरकार की मदद के बिना लोगों तक मदद पहुंचाना संभव नहीं है उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानो बागबानो की मदद के लिए विदेशी सेब के आयात पर शुल्क बढ़ाए जिससे हिमाचल के किसानों को आर्थिक मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों ने भी सब के दाम घटाएं हैं जिससे हिमाचल के बागवानों को नुकसान हो रहा है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार नेशनल हाईवे को रिपेयर करने में तेजी लाए जिससे पर्यटक व किसानों बागवानों की उत्पाद को ट्रांसपोर्टेशन के लिए सुबिधा हो सके।उधर मुख्यमंत्री सुखबिंद्र सिंह सुख्खू ने कहा कि प्रधानमंत्री से हिमाचल को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के लिए आग्रह किया है ताकि हिमाचल को उभारने के लिए आर्थिक मदद मिल सके।