कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
कुल्लू साईस स्कूल बाशिंग में मनाया गया वार्षिक खेल दिव
न्यूज मिशन
कुल्लू
ज़िला के अग्रणी शिक्षा संस्थानों में शुमार कुल्लू साईस स्कूल बाशिंग में 9 सितम्बर शनिवार को हर्षोल्लास से मनाया गया वार्षिक खेल दिवस । इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबन्धक मोहन कपूर ने शिरकत की। खेल दिवस को लेकर छात्रों में बहुत उत्साह देखा गया। सभी छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस उपलक्ष्य पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शमशेर चंद एवम् सभी शिक्षक गण उपस्थिति रहें। शिक्षकों में भी खेल दिवस को लेकर बहुत उत्साह देखा गया। इस उपलक्ष्य पर विद्यालय परिसर में वॉलीवाल प्रतियोगिता (छात्र), कैरम प्रतियोगिता(जूनियर वर्ग एवम् सीनियर वर्ग), चैस प्रतियोगिता (सीनियर वर्ग), कॉर्नर स्पाई (सीनियर वर्ग), टनल बॉल (जूनियर वर्ग), आर्क बॉल (जूनियर वर्ग), टेवल टेनिस (सीनियर वर्ग), रिले रेस (सीनियर वर्ग), सैक रेस ( जूनियर वर्ग), लेमन रेस (जूनियर वर्ग) आयोजित की गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य महोदय ने सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और खेल के महत्व को बताया। कॉर्नर स्पाई (छात्र) में प्रथम स्थान अथर्व वेद सदन, द्वितीय स्थान सामवेद सदन, तृतीय स्थान यजुर्वेद सदन।
कॉर्नर स्पाई (छात्रा) में प्रथम स्थान यजुर्वेद सदन, द्वितीय स्थान ऋग्वेद सदन, तृतीय स्थान सामवेद सदन ।
टनल बॉल (जूनियर वर्ग) में प्रथम स्थान यजुर्वेद सदन, द्वितीय स्थान अथर्ववेद सदन, तृतीय स्थान सामवेद सदन।
आर्क बॉल (जूनियर वर्ग) में प्रथम स्थान अथर्ववेद सदन, द्वितीय स्थान यजुर्वेद सदन, तृतीय स्थान सामवेद सदन।
कैरम (सीनियर वर्ग) छात्रों में प्रथम स्थान मनीश खत्री सामवेद सदन, द्वितीय स्थान सुजल चौधरी अथर्ववेद सदन।
कैरम (सीनियर वर्ग) छात्राओं में प्रथम स्थान कल्याणी अथर्ववेद सदन, द्वितीय स्थान भावना सामवेद सदन।
कैरम (जूनियर वर्ग) प्रथम स्थान वेदांत अथर्ववेद सदन, द्वितीय स्थान छैरिंग सामवेद सदन।
चैस (छात्र) में प्रथम स्थान अभिनव सामवेद सदन, द्वितीय स्थान मनुज राणा ऋग्वेद सदन।
चैस (छात्रा) में प्रथम स्थान उर्वशी यजुर्वेद सदन, द्वितीय स्थान तेनजिन कुन्सल अथर्ववेद सदन
टेवल टेनिस में प्रथम स्थान जिम्मी अथर्ववेद सदन, द्वितीय स्थान आर्या कपूर सामवेद सदन।
लेमन रेस (जुनियर वर्ग) में प्रथम स्थान आर्शव शर्मा, द्वितीय स्थान देवान्शु, तृतीय स्थान दक्ष।
सैक रेस (जूनियर वर्ग) में प्रथम स्थान दक्ष, द्वितीय स्थान आयुश, तृतीय स्थान राजहर्षदीप,
नर्सरी कक्षा की हाथी और रिंग खेल में प्रथम स्थान माहिरा चौहान, द्वितीय स्थान श्रितिजा शर्मा
वॉलीबाल में प्रथम स्थान पर यजुर्वेद सदन, द्वितीय स्थान पर अथर्ववेद सदन रहा।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेलकूद से मानसिक तौर के साथ शारीरिक तौर पर मजबूत होते है । इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक मोहन कपूर ने भी बच्चो को शुभकामनाएं दी ।