कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ 15 सितंबर तक राज्य स्तरीय कार्यकारिणी का होगा गठन- प्रदीप ठाकुर
कहा- 7 जिला में नई कार्यकारिणी बनी 5 जिला के जल्द होगा गंठन
अमरचंद ठाकुर को कुल्लू जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने सर्व सहमति से जिलाध्यक्ष की सौंपी कमान
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय देव सदन के सभागार में जिला कुल्लू अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के चुनाव संपन्न हुए।जिसमें राज्य एनपीएस संघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, लेख राम, नसीब सिंह व सुरेश चंद विशेष रूप से उपस्थित रहे ।
चुनावों में चुनाव अधिकारी के रूप में नसीब सिंह, पर्यवेक्षक के रूप में सेस राम ठाकुर सह चुनाव अधिकारी सुरेश चंद ने भूमिका निभाई। कुल्लू जिला राजपत्रित कर्मचारी महासंघ के समस्त खंडों के पदाधिकारी ने अमर चंद ठाकुर को शरद सहमति से जिला अध्यक्ष चुना। जबकि दिनेश कुमार को वरिष्ठ उप प्रधान, तुले राम को महासचिव, घनश्याम शर्मा को उप प्रधान, मीरा देवी को महिला उप प्रधान, विनोद कुमार को संयुक्त सचिव, श्री जगन नाथ को वित्त सचिव, श्री भीष्म ठाकुर को प्रेस सचिव, राम लाल को कार्यालय सचिव, अनुज पाल को संगठन सचिव चयनित किया गया, इसके साथ ही कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें कर्म चंद को मुख्य सलाहकार, युब राज नेगी को सलाहकार, खुब राम कुलवी को प्रवक्ता, चमन ठाकुर व राजेश को लेखा निरीक्षक, ज्ञान चंद,राकेश कुमार, राखी महाजन, दीप राज कात्यायन, बालक राम, जय सिंह, पुष्पा देवी, कुसुमलता, देव राज डोगरा को कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया,
कर्मचारियों में चुनावों के उत्साह दिखा और सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया।
एनपीएस के राज्य अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि पूरे प्रदेश में राजपत्रित कर्मचारी महासंघ के चुनाव हो रहे हैं उन्होंने कहा कि अभी तक 7 जिलों के चुनाव संपन्न हुए हैं जबकि पांच जिलों में आने वाले एक सप्ताह के भीतर नई कार्यकारी का गठन किया जाएगा उन्होंने कहा कि 15 सितंबर से पहले अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की राज्य कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा इसके बाद प्रदेश भर के सभी कर्मचारियों के विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार के समक्ष रखा जाएगा उन्होंने कहा कि एनपीएस कर्मचारी महासंघ में पेंशन बहाली के लिए भी लगातार आंदोलन किए थे जिसके बाद प्रदेश में नई सरकार का गठन होने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्कू ने पुरानी पेंशन बहाल की है उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार में जिस प्रकार कर्मचारियों के अनदेखी की गई उन्होंने कहा की पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आंदोलन को कुचलने का काम किया और ने कहा कि अब प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर भी समक्ष उठाई जाएगी उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की वेतन विसंगति और रिक्त पदों का मामला इसके अलावा क्लास 4 कर्मचारियों की 60 साल में सेवानिवृत्ति जैसे विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के समक्ष उठाई जाएगी जिसका समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
कुल्लू जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के नवनियुक्त अध्यक्ष अमर चंद ठाकुर ने कहा कि कुल्लू जिला के समस्त कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार के समक्ष उठाए जाएंगे उन्होंने कहा कि राज्य कार्यकारिणी के साथ मिलकर कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर सरकार से समाधान करने का प्रयास किया जाएगा उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कर्मचारियों की करुणामूलक रोजगार वेतन विसंगति रिक्त पदों को भरने की मांग सहित अन्य कई मुद्दों को लेकर आने वाले समय में राज्य कार्यकारिणी के सहयोग से प्रदेश सरकार के समक्ष उठाने का प्रयास किया जाएगा जिससे कर्मचारियों की समस्याओं का समय पर समाधान हो इसके लिए प्रयास किए जाएंगे।