कलकत्ता का 27 वर्षीय तथागता मित्रा 7 राज्यों के 2000 किलोमीटर साइकिलिंग कर कुल्लू मनाली पहुँचा
पॉल्युशन फ्री कंट्री का संदेश लेकर कलकत्ता से लेह की साइकिल यात्रा पर निकला युवा

तथागता मित्रा 42 दिन की साइकिलिंग यात्रा कर पहुँचा कुल्लू
न्यूज मिशन
कुल्लू
देशवासियों को पॉल्यूशन फ्री कंट्री का मैसेज देने कलकत्ता का 27 वर्षीय युवा तथागता मित्रा कलकत्ता से लेह की साइकिल की यात्रा पर निकला है।अब तक 7 राज्यों की 2000 से अधिक साइकिल का सफर कर कुल्लू मनाली पहुंचा इस ढाई हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा के माध्यम से प्लास्टिक और पॉलिथीन का उपयोग न करने और इधर उधर कचरा न फैंकने के लिए जागरूक कर रहा है।हिमाचल प्रदेश में भारी बरसात के बाबजूद भी तथागता मित्रा के हौंसले बुलंद हैं और कठिनाई का सामना करते हुए कुल्लू मनाली पहुंचा है।इस यात्रा में बजौरा के पास तथागता मित्रा का वैग चोरी हुआ है।जिसमें कुछ पैसे और सामान गायब हुआ है।
वीओ- कलकत्ता के तथागता मित्रा ने कहा कि 6 जुलाई को कोलकत्ता से लेह के लिए साइकिल यात्रा पर निकला हूं और 42 दिन के बाद साइकिल पर2000 से अधिक किलोमीटर का तय कर कुल्लू मनाली पहुंचा हूँ।उन्होंने कहा कि साइकिल यात्रा के माध्यम से पॉल्यूशन फ्री कंट्री का संदेश पूरे देश को दे रहा हूं उन्होंने कहा कि अब तक वेस्ट बंगाल,बिहार, उत्तर प्रदेश,हरियाणा,पंजाब,हिमाचल पहुंचा है। इसके बाद 20,25 दिन में लेह लदाख पहुंचा जहां से विश्व के सबसे ऊंचे मोट्रेवल खरदुंगला पास पर जाऊँगा।उन्होने कहा कि यहां तक पहुंचने कड़ी कठिनाई हुई है और कठिनाई के बिना जीवन नहीं मिलेगा।इस यात्रा से मैंने बहुत कुछ सीखा है। हिमाचल में शांति की जगह है।यहां के लोग हेल्पफुल है।उन्होंने कहा कि।कलकत्ता से लेह के लिए 2500 किलोमीटर लंबी यात्रा हैं और अब तक 2000 से अधिक यात्रा की है।उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्या युवाओं और आम जनता को पॉल्यूशन फ्री कंट्री का मैसिज देना है । प्लास्टिक और पॉलिथीन का उपयोग कम करें और इधर उधर न् फैंके।उन्होंने कहा अपने बच्चों को भी प्लास्टिक और पॉलिथीन कचरा इधर उधर न् फैंके इसके के लिए घर से शुरुआत करें।उन्होंने कहा कि हिमाचल में बरसात से इस साल स्थिति बहुत खराब भारी बारिश बाढ़ से लोगों के घरों सड़को को बहुत भारी नुक्सान हुआ है।उन्होंने कहा कि बिलासपुर, मंडी सुंदर नगर में भारी बारिश बाढ़ से लोगों के घर जमीनों का नुक्सान हुआ है।उन्होंने कहा कि डैमेज को डैमेज शब्द का उपयोग करके डिफाइन नहीं किया जा सकता है।यहां पर लैंड स्लाइड, फ्लड से लोगों को भारी नुक्सान हुआ है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को हिमाचल की मदद करनी चाहिए और नेशनल हाईवे को रिपेयर करना जरूरी है।उन्होंने कहा कि हिमाचल में अन्य राज्य के मुकाबले पॉल्युशन कम है यहां पर स्वच्छ पानी पहाड़ों से बहकर नदियों में।मिलता है और यहाँ की हरी भरी वादियां अपनी और आकर्षित करती है।



