कारोबारकुल्लूबड़ी खबर

जिला प्रशासन ने कसा सब्जियों का अधिक मूल्य लेने वाले दुकानदारों पर शिकंजा।

124200 रुपये मूल्य की सब्जी की जब्त।

न्यूज मिशन
कुल्लू 19 अगस्त
 उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने आज यहां बताया कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग कुल्लू द्वारा आज कुल्लू शहर में  सब्जियों की दुकानों के औचक निरीक्षण किया गया।  औचक निरीक्षण के  दौरान 15 सब्जी विक्रेता   सब्जियों की खरीद के बिल  प्रस्तुत नहीं  कर पाए। तथा कुछ दुकानों पर सब्जियों के ज्यादा मूल्य वसूलने के मामले भी सामने आए ।उन्होंने बताया कि कुछ दुकानों पर दुकानदारों द्वारा मूल्य सूची भी प्रदर्शित नहीं की जा रही थी।
उन्होंने बताया अधिक मूल्य वसूलने ,खरीद बिल प्रस्तुत करने में असमर्थ रहने व मूल्य सूची प्रदर्शित न  करने जैसी अनियमितताओं के कारण विभाग के अधिकारियों द्वारा इन दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मौके पर ही 124 200 रुपए मूल्य की 29 क्विंटल 35 किलोग्राम सब्जी जब्त की गई। साथ ही इन दुकानदारों को समाहर्ता द्वारा कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए।
विभाग के अधिकारियों ने दुकानदारों को मूल्य सूची प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now