कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

सूत्रधार कलासंगम ने सराच गाँव – उप्पर कौली बेहड़ ने 300 पौधें लगाकार पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

पर्यावरण संरक्षण के उदेश्य से संस्था द्वारा बर्ष 2004 में सूत्रधार हरित उत्सव

न्यूज मिशन

कुल्लू

बर्ष 1977 से कला संस्कृति के क्षेत्र में समर्पित संस्था सूत्रधार कला संगम कुल्लू तथा समाज सेवी विपिन खट्टर परिवार के संयुक्त प्रयासों से आज ग्राम पंचायत बाराहार के सराच गाँव – उप्पर कौली बेहड़ में देवदार व अन्य अनेक वन प्रजातियों के लगभग 300 पौधों का रोपण किया गया ! संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन ने जानकारी देते हुये वतलाया कि पर्यावरण संरक्षण के उदेश्य से संस्था द्वारा बर्ष 2004 में सूत्रधार हरित उत्सव का प्रारंभ करने के उपरान्त समय समय पर पौधा रोपण करते हुये उन्हें सरंक्षित करने का कार्य किया जा रहा है | संस्था द्वारा किये गये इसी प्रयास के परिणाम स्वरूप तहसील व जिला कुल्लू के अंतर्गत बाशिग बिहाल में सुंदर वन के रूप में सूत्रधार वाटिका स्थापित की गई है | आज के इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में दिनेश सेन व विपिन खट्टर परिवार के अतिरिक्त सूत्रधार के पदाधिकारियों में से अतुल गुप्ता, पंडित विद्या सागर, जोगिन्द्र ठाकुर, तिलक राज, हितेश गोगी, सुंदर श्याम महंत, संजय कुमार के अतिरिक्त सूत्रधार अकादमी के अनेक प्रशिक्षुयों सहित पर्यावरण प्रेमी संजीव भारद्वाज, डॉक्टर रमित महाजन, कंवर यादवेन्द्र सिंह, कंवर यशविन्द्र सिंह, अजय महंत, निशांत गौतम तथा जगदीश शर्मा सहित अनेक महानुभाव सम्मलित रहे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now