कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
कुल्लू जिला में पर्यटन विभाग को बाढ़ से साढ़े 5 करोड़ और कॉर्पोरेशन को 33 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी का हुआ नुक्सान-सुनयैना शर्मा
कहा-कुल्लू-मनाली में 18 निजी होटलों को करीब 17 करोड़ रुपये संपति का हुआ नुक्सान

व्यास नदी के किनारे बने पिरडी और लारजी वॉटर स्पोर्ट्स सेंटर को हुआ भारी नुक्सान
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला में 9 और 10 जुलाई को भारी बाढ़ के चलते जहां विभिन्न विभागों को 1176 कोड रुपए का नुकसान का आकलन हुआ है वही कुल्लू जिला पर्यटन विभाग और कॉरपोरेशन को भी करीब 40 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। जिसकी रिपोर्ट विभाग ने प्रदेश सरकार को प्रेषित की है।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी कुल्लू सुनयैना शर्मा ने कहा कि हाल ही में कुल्लू मनाली में भारी बाढ़ के कारण पर्यटन विभाग को 5 करोड रुपए का नुकसान हुआ है उन्होंने कहा कि मनाली के वाहंग में हेलीपैड बह है और वेइंग मोशन ब्रिज को काफी नुकसान हुआ,मनाली के आलू ग्राउंड के ग्रीन टैक्स बैरियर पूरा बह गया है।कुल्लू के पिरडी और लारजी में वॉटर स्पोर्ट्स सेंटर की प्रॉपर्टी को नुकसान हुआ है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश टूरिज्म डिपार्टमेंट कॉर्पोरेशन को भी 33 करोड रुपए की प्रॉपर्टी को नुकसान हुआ है उन्होंने कहा कि मनाली व्यास नदी के किनारे टूरिज्म विभाग की प्रॉपर्टी को भारी नुकसान हुआ है जिसमें डोहलूनाला टोल प्लाजा के समीप कोटेज और जमीन बहने से भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि कुल्लू मनाली में 18 होटल बाढ़ से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं जिसमें कुछ होटल पूरे के पूरे बह गए हैं जिसमें 16,17 करोड़ रुपए की निजी प्रॉपर्टी को नुकसान हुआ है जिसमें जमीन की वैल्यू जमा नहीं है।



