पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर से लेकर दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में भूकम्प के झटके

दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई स्थानों पर शनिवार रात को भूकम्प के तेज झटके महसूस किए गए। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में आज तड़के 5.8 तीव्रता का भूकम्प आया था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने बताया था कि झटका सुबह 8.36 बजे आया। भूकम्प के इन झटकों से लोग अपने घरों से बाहर निकल आए
भूकम्प का केन्द्र गुलमर्ग से करीब 184 किलोमीटर दूर धरती की सतह से 129 किलोमीटर नीचे था, हालांकि किसी नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है। श्रीनगर में भी भूकम्प के झटके महसूस किए गए। अफगानिस्तान के हिंदू कुश में इस भूकम्प का केन्द्र बताया गया है। पाकिस्तान के काफी बड़े इलाके में इसके तेज झटके महसूस हुए।
अधिकारियों के मुताबिक, इस साल जून से अब तक जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग तीव्रता वाले 12 झटके आ चुके हैं। इससे पहले, 10 जुलाई की सुबह जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में 4.9 तीव्रता का भूकम्प आया था। 13 जून को डोडा जिले में 5.4 तीव्रता का भूकम्प आया था, जिससे घरों सहित दर्जनों इमारतों में दरारें आ गईं थीं।



