कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

त्रधार वाटिका सौन्द्रर्यकरण वन महोत्सव में फूलदार पौधों का रोपण किया गया

न्यूज मिशन

कुल्लू

सूत्रधार कला संगम कुल्लू, ग्राम पंचायत बाशिंग व जल शक्ति विभाग कुल्लू के संयुक्त तत्वाधान में सेन शॉल कुल्लू के सहयोग से बाशिंग बिहाल में स्थित “सूत्रधार वाटिका” का सौन्द्रर्यकरण किया गया | इस सूत्रधार वाटिका सौन्द्रर्यकरण वन महोत्सव में फूलदार पौधों का रोपण किया गया | इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन ने बतलाया कि पर्यावरण के संरक्षण हेतु वर्ष 2017 में सूत्रधार कला संगम कुल्लू व ग्राम पंचायत बाशिंग के संयुक्त तत्वाधान में गणपति ज्वेलर्स अ०बा० कुल्लू के सहयोग से तथा तत्कालीन उपायुक्त कुल्लू युनुस की अध्यक्षता में बाशिंग बिहाल में देवदार के लगभग एक सौ पचास वृक्षों का रोपण किया गया था जोकि अब एक सुंदर वन का रूप ले चूका है | अब इस वन (सूत्रधार वाटिका) की सुन्दरता को और अधिक निखारने के लिए पुनः इस सूत्रधार वाटिका में फूलदार पौधों का रोपण किया गया | इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष यनिन्द्र कपूर, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, वित्त सचिव जोगिन्दर सिंह, मीडिया एवं जन सम्पर्क प्रभारी राजेश शानू, सचिव प्रदीप कपूर, मंजुलता शर्मा व हितेश गोगी, कार्यकारिणी सदस्य सुदेश कुमार व भारत भूषण आचार्य, विशेष आमंत्रित सदस्य सुंदर श्याम महंत, प्रबन्धक उत्तम चन्द, सहयोगी यमन शर्मा सहित उप प्रधान ग्राम पंचायत बाशिंग विजय चन्द, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता योगेश ठाकुर, सुपरिडेंट सुषमा, राजकुमार, लक्ष्मी देवी, सुनील, संजय कुमार, यादव गुलेरिया, अनु शर्मा, चांदनी, अमर, जवन कुमार व वेद प्रकाश, हेम राज, निर्मला, गुप्त राम, सुनील दत्त, योगेन्द्र, सुंदर प्रकाश व परमजीत उपस्थित रहे | गौरतलब है कि निस्वार्थ भावना से कला, संस्कृति के संरक्षण व सम्वर्धन सहित समाज सेवा के क्षेत्र में वर्ष 1977 से निरंतर रूप से कार्यरत हिमाचल प्रदेश की अग्रणी संस्था सूत्रधार कला संगम कुल्लू ने सदैव अपने उदेश्यों के अनुरूप कार्य किया है | इसी कड़ी में पर्यावरण के संरक्षण हेतु सूत्रधार कला संगम कुल्लू ने वर्ष 2004 में प्रथम सूत्रधार हरित उत्सव का आयोजन किया था |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now