कुल्लू जिला में बाढ़ से हुए नुकसान का आंकड़ा पहुंचा 1176 करोड रुपए- आशुतोष गर्ग
कहा- लोक निर्माण विभाग का 350 करोड रुपए और जल शक्ति विभाग का 320 करोड रुपए के नुकसान का हुआ आकलन

न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला में 9 और 10 जुलाई को भारी बारिश से बाढ़ के कारण भारी नुकसान हुआ है जिसमें प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों को 1176 करोड रुपए के नुकसान का आकलन किया गया है वही अभी भी विभिन्न विभागों के द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है ऐसे में सबसे ज्यादा नुकसान लोक निर्माण विभाग को हुआ है जिसमें लोक निर्माण विभाग को 350 करोड रुपए का नुकसान का आकलन किया गया है जबकि जल शक्ति विभाग कि सैकड़ों परियोजनाओं को 320 करोड रुपए के नुकसान का आकलन किया गया है।उपयुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि कुल्लू जिला में हाल ही में बाढ़ के कारण हुए नुकसान का आकलन विभागों के द्वारा किया जा रहा है जैसे-जैसे रोड कनेक्टिविटी बहाल हो रही है वैसे-वैसे नुकसान का आंकड़ा भी बढ़ रहा है उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला में अब तक 1176 करोड रुपए के नुकसान का आकलन विभिन्न विभागों द्वारा किया गया है उन्होंने कहा कि जिसमें सबसे ज्यादा नुकसान जल शक्ति विभाग और लोक निर्माण विभाग का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। जिसमें 350 करोड रुपए का नुकसान लोक निर्माण विभाग का हुआ है जबकि 320 करोड रुपए का नुकसान जल शक्ति विभाग का हुआ है उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला में विभिन्न विभागों में हुए नुकसान की रिपोर्ट सरकार को प्रेषित की गई है।



