बड़ी खबरस्वास्थ्यहिमाचल प्रदेश
कुल्लू ज़िला में एनएचएम कर्मचारियों की दूसरे दिन भी काम छोड़ों हड़ताल जारी
समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरी में एनएचएम कर्मचारियों ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा

-
एनएचएम कर्मचारियों के दूसरे दिन भी काम छोड़ हड़ताल जारी
समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरी में एनएचएम कर्मचारियों ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा
कुल्लू
कुल्लू जिला में दूसरे दिन भी एनएचएम कर्मचारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरी में काम छोड़ो हड़ताल जारी रखी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरी में एनएचएम कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला इस दौरान एनएचएम कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार पर शोषण का आरोप लगाया वही प्रदेशभर में अपनी मांगों को लेकर प्रदेश सरकार को यह सचेत करना चाहते हैं कि एनएचएम कर्मचारियों के साथ पिछले 22 और 23 सालों शोषण और अन्याय हो रहा है । एनएचएम कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग में अपनी उत्कृष्ठ सेवा दे रहे हैं और अभी तक स्थाई नीति और एच आर निति से वंचित हैं।हम एनएचएम कर्मचारी सरकार से अपनी मांगों को लेकर काफी समय से गुहार लगा रहे हैं । सरकार मात्र प्रलोभन और आश्वासन के सिवा कुछ भी नहीं दिया ।है सभी एनएचएम कर्मचारियों का सरकार से विनम्र निवेदन है कि हमारे लिए स्थाई निति और एचआर पॉलिसी बनाएं।अगर सरकार हमारी मांगे नहीं मानती है तो हमें काम छोड़ो अभियान को इसी तरह से आगे अनिश्चित काल तक करने पर मजबूर होना पड़ेगा ।



