कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
कुल्लू जिला में भारी बारिश से 130 सड़कें 428 बिजली के ट्रांसफार्मर बंद- आशुतोष गर्ग
कहा- भूस्खलन के मलबे के नीचे दबने से एक महिला की मौत

छरूडृू के पास 9 लोगों में से 5 लोगों को एनडीआरएफ की टीम ने किया सुरक्षित रेस्कयू
प्रशासन ने व्यास और पार्वती नदी के किनारों से सैकड़ों लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर भेजा
व्यास नदी पर बने आधा दर्जन पुल क्षतिग्रस्त चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे जगह-जगह पर भूस्खलन से बंद
भारी बारिश से जगह-जगह पर फ्लैश फ्लड से तबाही का मंजर
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला में भारी बारिश से चारों तरफ तबाही का मंजर है ऐसे में प्यास और पार्वती नदी के साथ-साथ अन्य नाले खतरों के निशान पर बह रहे हैं जिसके चलते जगह-जगह पर सड़कें टूटी हुई है और कई घरों में व्यास नदी का पानी घुस गया है जिसके चलते प्रशासन की तरफ से सैकड़ों लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित जगह पर भेजा गया है।
उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि पिछले कल से कुल्लू जिला में भारी बारिश हो रही है उन्होंने कहा कि जिसके चलते एसेंशियल सर्विस प्रभावित हुई है उन्होंने कहा कि 130 सड़कें बंद हुई है जबकि 400 से अधिक बिजली के ट्रांसफार्मर बंद पड़े हुए हैं उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे जगह-जगह पर भूस्खलन के कारण और व्यास नदी का पानी नेशनल हाईवे पर आने के कारण आवाजाही बंद हुई है उन्होंने कहा कि मनाली से रोहतांग और पहचान से रोहतांग सड़क भी जगह-जगह पर भूस्खलन के कारण बंद है उन्होंने कहा कि पूरे जिला में सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैफिक को बंद किया गया है उन्होंने कहा कि इमरजेंसी में ही लोगों को यातायात की अनुमति दी जा रही है उन्होंने कहा कि जितने भी टूरिस्ट कुल्लू मनाली में है जहां पर है वह वहीं रहे और इधर उधर सभी रास्ते बंद हो गए हैं ऐसे में आवाजाही ना करें। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे दोनों तरफ बंद है जिसकी वजह से बाहर से आने वाले और कुल्लू से बाहर जाने वाले प्रश्नों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े इसके लिए प्रशासन की एडवाइजरी देखें उन्होंने कहा कि मौसम विभाग के द्वारा मौसम को लेकर चेतावनी जारी कर दी गई है जिसको देखते हुए 10 तारीख को सभी शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से भी 2 दिनों तक सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखा गया है। उन्होंने कहा कि कुल्लू के चरणों में ब्यास नदी के बीच टापू में 9 लोग पास गए थे जिनमें से पांच लोगों को एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू किया है चार लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है उन्होंने कहा कि अभी तक एक महिला की भूस्खलन के मलबे में दबने से मौत हुई है और कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है उन्होंने कहा कि ब्यास नदी के किनारों से वह सारे लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित जगह पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि सभी एसडीम को नदी नालों से रेस्क्यू कर सुरक्षित जगह पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी तरह के जानमाल का नुकसान ना हो सके



