कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

श्रीखंड महादेव की यात्रा के दौरान 3 श्रद्धालुओं का पैर फिसला

एक श्रद्धालु की हुई मौत, 2 श्रद्धालु चल रहे अभी भी लापता

न्यूज़ मिशन

कुल्लू

जिला कुल्लू के उपमंडल निरमंड की दुर्गम श्रीखंड यात्रा जहां भारी बारिश के कारण प्रशासन के द्वारा आगामी दो दिनों तक रोक दी गई है। वहीं बीते दिन ही मध्यपदेश के एक श्रद्धालु की भी यात्रा के दौरान मौत हुई है। इसके अलावा जत्थे में गए 3 श्रद्धालु भी पैर फिसलने के चलते खाई में गिर गए हैं। जिनमें से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है जबकि 2 श्रद्धालु अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। जिला कुल्लू प्रशासन की ओर से गठित रेस्क्यू टीम के द्वारा एक श्रद्धालु के शव को अब रेस्क्यू किया जा रहा है। जबकि बाकी लापता 2 श्रद्धालुओं की तलाश की जा रही है। फिलहाल तीनों श्रद्धालुओं की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। ऐसे में खराब मौसम भी रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा बन रहा है। मिली जानकारी के अनुसार तीनों श्रद्धालु श्रीखंड महादेव की चढ़ाई रहे थे। ऐसे में खराब रास्ते के चलते तीनों का पांव फिसला और वे खाई में गिर गए। साथ चल रहे श्रद्धालुओं के द्वारा इस बारे को रेस्क्यू टीम को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने एक श्रद्धालु के शव को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं अब उक्त श्रद्धालु के शव को निरमंड अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। लेकिन बाकी दो श्रद्धालुओं के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। डीएसपी आनी चंद्र शेखर कायथ ने बताया कि जगह-जगह रेस्क्यू टीम को तैनात किया गया है और खराब मौसम के चलते भी यह यात्रा आगामी 2 दिनों के लिए स्थगित कर दी गई है। 1 श्रद्धालु के शव को पुलिस की टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं 2 लापता चल रहे श्रद्धालुओं की तलाश की जा रही है। लेकिन खराब मौसम के चलते इसमें बाधा आ रही है। मौसम साफ होने के बाद बाकी 2 श्रद्धालुओं के बारे में भी जानकारी मिल पाएगी। वही डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि आगामी दो दिनों तक श्रीखंड महादेव की यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। जो श्रद्धालु जहां पर भी है वह उसी स्थान पर रहे
मौसम साफ होने के बाद ही आगामी यात्रा के बारे में प्रशासन के द्वारा निर्णय लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now