कुल्लूधर्म संस्कृतिबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
देश की एकता अखंडता को किसी की नजर ना लगे मुल्ख में हमेशा अमन शांति रहे- मौलाना नबाव हाशमी
कहा-ईद उल अजहा की ईद में मुल्ख् के अमन शांति के लिए मांग दुआएं
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरों को गले लगाकर दी बधाई
सैंकड़ो मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जामा मस्जिद आखाड़ा बाजार में की नमाज अदा
न्यूज मिशन
कुल्लू
देेवभूमि कुल्लू जिला में ईद-उल-अजहा का त्यौहार धूमधाम के साथ मनाया।इस अवसर पर कुल्लू जिला की सभी मस्जिदों में हजारों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक साथ ईद अल अजहा की नमाज अदा की। कुल्लू के आखाड़ा बाजार स्थित जामा मस्जिद मेंं बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। जिसके बाद एक दूसरे को ईद की बधाई भी दी। जिला भर के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इकटठा होकर नमाज अदा दी।वहीं उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने पिता के जामा मस्जिद आखाड़ा बाजार में पहुंच नमाज अता की। और देश की अमन शांति के लिए दुआएं मांगी। कुल्लू में मुस्लिम समुदाय के लोगों के घरों में ईद की धूम रही और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। कुल्लू में भुंतर, मनाली, पतलीकुहल, जिया, बजौरा सहित कई विभिन्न क्षेत्रों से लोगों ने आखाड़ा बाजार में इकटठा होकर नमाज अदा दी।
-नबाव हाशमी मौलाना ने कहा कि ईद के मुबारक मौके पर दुनियां में खुशी रहे और किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।सभी प्यार मोहबत से आपस में मिलजुल कर रहे है जिससे देश में भाईचारा एकता हमेशा बनी रहे।उन्होंने कहा कि इस बार ईद के मुबारक मौके पर हर्षोल्लास के साथ ईद नहीं मनाई जाएगी



