कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

चरस तस्करी के आरोप में मंडी का व्यक्ति गिरफ्तार

न्यूज मिशन
कुल्लू।
जिला कुल्लू पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है ऐसे में कुल्लू पुलिस टीम ने मंडी के एक व्यक्ति को चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार कुल्लू जिला की मनाली पुलिस की टीम ने जब क्षेत्र में ट्रक युनियन मनाली के पास गश्त और नाकाबंदी लगा रखी थी तो इस दौराना एक व्यक्ति की शक के आधार पर तलाशी ली गई और इस दौरान व्यक्ति के कब्जे से 421 ग्राम चरस बरामद की गई। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने यह भी बताया कि चरस तस्करी के आरोप में पुलिस ने रजनीश उर्फ राजू पुत्र राजू राम निवासी गांव शीलबदानी तहसील पधर जिला मण्डी को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now