आधी रात को गिरी आसमानी बिजली से डेढ़ सौ बकरियों की मौत 50 लापता -सोनू
कहा- शुंकचंग थाच डेरे में थी साढ़े 9 सौ भेड़ बकरियां
घायलों को इलाज के लिए पहुंचाया क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू
पशुपालन विभाग और राजस्व विभाग की टीम कल करेगी घटनास्थल पर निरीक्षण
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मणिकर्ण घाटी के शुंकचंग टॉप पर आसमानी बिजली गिरने की चपेट में डेढ़ सौ से अधिक बकरियों की मौत हुई है। जबकि 50 बकरियां लापता हुई है। यह जानकारी घायल सोनू ने दी सोनू ने कहा कि बीती रात करीब 2ः30 बजे आसमान से भारी बारिश के बीच आसमानी बिजली एकदम पेड़ों के बीच गिरी। जिसमें जोरदार धमाका हुआ सोनू ने कहा कि उस धमाके से में बेहोश हो गया। उसे सुबह 3ः30 बजे होश जाए तो देखा की सैकड़ों बकरियां मरी हुई है और कुछ बकरियां लापता है। सोनू ने कहा कि डेरे में साढ़े 9 सौ बकरियां थी। ऐसे में बहुत सारी बकरियां लापता हुई है। सोनू ने कहा कि उसके बाद मुझे ग्रामीणों के द्वारा वहां से उठाकर बरशैनी पहुंचाया। जिसके बाद इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया है। सोनू ने कहा कि यह बकरियां करीब 15 परिवारों की थी। जिनको चराने के लिए जंगल में गर्मियों में हर साल ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार नुकसान की भरपाई करें और उचित मुआवजा दे।
कार्यवाहक उपायुक्त कुल्लू प्रशांत सरकैक ने कहा कि प्रशासन को जानकारी मिली थी कि शुंकचंग टाॅप में आसमानी बिजली की चपेट में 20 बड़े और 40 बकरियां की मौत पुष्टि कानूनगो और पटवारी ने की है । उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग विभाग की टीम भी मौके पर गई है। उन्होंने कहा कि मरने वाले बकरियों की संख्या और भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग को निर्देश दिए हैं कि वह निरीक्षण करें और पोस्टमार्टम कर रिपोर्ट तैयार करें। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को राहत मैनुअल के हिसाब से उचित मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल साडे चार लाख के नुकसान का अनुमान लगाया गया है उन्होंने कहा कि भेड़ पालक घायल है ऐसे में ग्रामीणों के द्वारा उसको रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ने कहा कि जिस प्रकार मणिकर्ण घाटी में आसमानी बिजली गिरने से सैकड़ों भेड़ बकरियों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से यह जानकारी दी थी कि 60 बेड बकरियों की मौत हुई है उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भेड़ पालक बता रहे हैं कि 100 से ज्यादा बकरियों की मौत हुई है उन्होंने कहा कि प्रशासन की टीम आज मौके पर नहीं गई है ऐसे में पशुपालन विभाग की टीम कल मौके पर जाएगी ऐसी जानकारी मिली है उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा सरकार दे ताकि किसानों के नुकसान की भरपाई हो सके।



