2024 लोकसभा चुनावों में तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे नरेंद्र मोदी- गोविंद सिंह ठाकुर
कहा- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश
ऐतिहासिक रथ मैदान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा मंडी संसदीय क्षेत्र की रैली को करेंगे संबोधित
ऐतिहासिक रथ मैदान में रैली को लेकर भाजपा ने तैयारियां की मुकम्मल
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला के ऐतिहासिक मैदान में मंडी संसदीय क्षेत्र की महा जनसंपर्क रैली को लेकर भाजपा ने तैयारियां मुकम्मल की है। मंडी संसदीय क्षेत्र से रैली में 10000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है इस दौरान पूर्व मंत्री एवं रैली के संयोजक गोविंद सिंह ठाकुर ने पदाधिकारियों के साथ सभा स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस अधीक्षक कुल्लू साक्षी वर्मा के साथ सभा स्थल पर रक्षक की दृष्टि से सैकड़ों पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। मंडी संसदीय क्षेत्र की रैली में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुडान सिंह, केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर सहित प्रदेश के बड़े नेता शिरकत करेंगे।
पूर्व मंत्री एवं रैली के संयोजक गोविंद ठाकुर ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र की रैली ऐतिहासिक मैदान में कल होगी जिसको लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी की जा रही है उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र की रैली में हजारों की संख्या में लोग शिरकत करेंगे जिनके बैठने के लिए उचित व्यवस्था की गई है उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस रैली को संबोधित करेंगे उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 9 वर्ष पूरे हुए हैं ऐसे में पूरे देश भर में महा जनसंपर्क अभियान के तहत रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें केंद्र सरकार की उपलब्धियों को आम जनता के बीच प्रचार प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश की 4 लोकसभा सीटें जीतेंगे। और फिर से तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि इस रैली में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर सहित प्रदेश के बड़े नेता शिरकत करेंगे।


