कुल्लूक्राइमबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

बाशिंग के पास व्यास नदी में मिला 16 वर्षीय किशोरी का शव

पिछले कल मनाली में बर्तन धोते समय पैर फिसलने से व्यास नदी में हुई थी लापता

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए  पहुंचाया क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू
न्यूज़ मिशन
 कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय से 2 किलोमीटर दूर बा सिंह के पास व्यास नदी में 16 वर्षीय किशोरी का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया। मिली जानकारी के मुताबिक पिछले कल मनाली में ब्यास नदी के किनारे बर्तन धोते समय 16 वर्षीय युवती पैर फिसलने से ब्यास नदी में लापता हुई थी जिसके बाद परिजनों ने मनाली थाने में किशोरी के लापता होने की सूचना दी थी। के बाद पुलिस ने लापता किशोरी को ढूंढने के लिए छानबीन शुरू की थी वही आज सुबह वाशिंग के समीप ब्यास नदी के किनारे किशोरी का शव बरामद हुआ है वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है मृतक की पहचान 16 वर्षीय काजल पुत्री राजकुमार सुंदर नगर निवासी के रूप में हुई है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया है उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है। मामले में जनता से जांच पड़ताल की जा रही है उन्होंने कहा कि पुलिस परिजनों से और थाने लोगों से जानकारी जुटा रही है ऐसे में पूरे घटना की छानबीन की जा रही है शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now