कुल्लूखेलबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

प्रदेश में फुटबॉल को आगे बढ़ाने के लिए किया जा रहा प्रयास- दीपक शर्मा

कहा- युवा फुटबॉल में अपना भविष्य संवारें

भुंतर में जिला फ़ुटबॉल संघ की जिला स्तरीय बैठक में हुई विस्तृत चर्चा

न्यूज़ मिशन

कुल्लू

भुंतर में जिला कुल्लू फ़ुटबॉल संघ की बैठक अध्यक्ष राम सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में हिमाचल फुटबॉल संघ के प्रदेश महासचिव दीपक शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे । इस मौके पर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष राम सिंह ने दीपक शर्मा को टोपी पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वाग किया। बैठक में नए सदस्य मोहन कपूर, चंदन प्रेमी,रविंद्र कुमार , संन्नी शर्मा अनंत शर्मा को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी।प्रदेश फुटवाल संघ के महासचिव दीपक शर्मा ने नए पदाधिकारियों को टोपी पहनाकर स्वागत किया।उन्होंने दीपक शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 20 वर्षों से फुटबॉल को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहे हैं उन्होंने कहा कि प्रदेश में फुटबॉल के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर न् होने से खिलाड़ियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके लिए मुख्यमंत्री महोदय से फ़ुटबॉल के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर डिवेलपमेंट के लिए आग्रह किया गया है।उन्होंने कहा प्रदेश फ़ुटबॉल संघ द्वारा फुटबॉल की विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी में निर्णय लिया जाएगा कि कुल्लू जिला में कौन सी कैटेगरी का टूर्नामेंट करवाया जाएगा। जिसको लेकर जल्द कैलेंडर जारी कर दिया जाएगा। बैठक में जिला अध्यक्ष राम सिंह ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का सहयोग के लिए आभार जताया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now