कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
काईस स्कूल के छात्रों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

न्यूज़ मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला के नगर खंड के अंतर्गत राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल काईस की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा एक दिवसीय पौधारोपण कार्यक्रम में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वन विभाग वन्य प्राणी शरण स्थल काइस , प्रधान रोहित वत्स धामी तथा मनरेगा के कार्यकर्ताओं द्वारा मिलकर अखरोट, देवदार ,बान ,खानोर के लगभग 600 पौधे धर्मबाग सेउबाग में रोपे गए
इस मौके पर पंचायत के प्रधान रोहित वत्स धामी प्रधान ग्राम पंचायत गाहर राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी श बहादुर सिंह, संजू कुमारी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काइस वन विभाग वन्य प्राणी के अधिकारी तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान निहाल चंद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काईस उपस्थित रहे



