कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

मैं नितिन गडकरी का मुरीद हूँ-विक्रमादित्य सिंह

कहा-40 हजार करोड़ रुपये से किरतपुर मनाली फोरलेन का निर्माण

किरतपुर मनाली फोरलेन निर्माण से प्रदेश की इकॉनमी को मिलेगा बूस्ट
न्यूज मिशन
कुल्लू
केंद्रीय भूतल परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी अपने कामों को लेकर जहां भाजपा के नेताओं का दिल जीत रहे वही कांग्रेस के नेता नितिन गडकरी के मुरीद है ऐसे में प्रदेश की कांग्रेस सरकार के युवा मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी नितिन गडकरी की प्रशंसा करते हर मंच पर नजर आ रहे हैं हाल ही में उन्होंने कुल्लू दौरे पर नितिन गडकरी के विकास कार्यों की जमकर तारीफ की है।
 लोक निर्माण युवा सेवा एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि केंद्रीय भूतल परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देश के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं उन्होंने कहा कि गडकरी जी एक ऐसे मंत्री हैं जिनका मैं व्यक्तिगत रूप से मुरीद हूं उन्होंने कहा कि देशभर में फोरलेन निर्माण के लिए बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं और जो काम अच्छा करते हैं उनका प्रशंसा करनी चाहिए उन्होंने कहा कि किरतपुर से लेकर मनाली तक फोरलेन निर्माण से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा 40000 करोड रुपए खर्च किया जा रहा है जिससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की इकोनॉमी को इससे फायदा मिलेगा ऐसे में आने वाले समय में फोरलेन से यातायात सुगम होगा और समय की भी बचत होगी उन्हें किस का लोकार्पण जल्द होना चाहिए ताकि लोगों को इस पर यातायात की सुविधाएं मिल सके ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now