कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश
जिया संगम की धार्मिक आस्था के साथ ना करें खिलवाड़ -संजू पंडित
कहा- राजीव घाट कहीं भी बनाएं जिया संगम के नाम पर कहीं और संगम घाट का निर्माण नहीं होगा बर्दाश्त
जिया संगम में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रवाहित की है आथियां
न्यूज़ मिशन
कुल्लू
कुल्लू वासियों और
देवी-देवताओं के पवित्र संगम स्थल जिया धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ ना करें राजीव घाट कहीं भी बनाए जिया संगम के नाम पर कहीं और संगम स्थल का निर्माण करना बर्दाश्त नहीं होगा यह बात जिया पंचायत के प्रधान संजीव पंडित ने कुल्लू में प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि वर्ष 1991 में पूर्व प्रधानमंत्री की हस्तियां जिया संगम पर प्रवाहित की थी उस वक्त तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जिया संगम में राजीव घाट निर्माण करने की घोषणा की थी उन्होंने कहा कि उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की हस्तियां जिया संगम पर प्रवाहित की थी उस वक्त सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने जिया संगम पर वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की थी जिसके लिए उन्होंने पंचायत से एनओसी भी प्रदान की थी उनक कि अब जिया संगम के नाम पर भुंतर नगर परिषद क्षेत्र में संगम घाट निर्माण किया जा रहा है और उन्होंने कहा कि राजीव घाट कहीं पर भी बनाए उसस कोई एतराज नहीं है लेकिन जिया संगम के नाम से कहीं और संगम स्थल का निर्माण करना बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जिया संगम स्थल की धार्मिक आस्था प्राचीन समय से जुड़ी है जहां पर सैकड़ों देवी-देवताओं के साथ साल भर लोग पवित्र स्नान के लिए पहुंचते हैं ऐसे में संगम स्थल की आस्था का केंद्र जिया संगम है जहां पर साल भर लोग पवित्र स्नान के लिए पहुंचते हैं उन्होंने मांग की कि संगम स्थल का निर्माण जिया में ही होना चाहिए जिससे लोगों की धार्मिक आस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।



