कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
मनाली में हरियाणा के 25 वर्षीय 18.72 ग्राम हैरोइन/चिट्टा के साथ गिरफ्तार

मनाली में हरियाणा के 25 वर्षीय 18.72 ग्राम हैरोइन/चिट्टा के साथ गिरफ्तार
न्यूज़ मिशन
मनाली
कुल्लू पुलिस का नशे के3 खिलाफ अभियान लगातार जारी है।इसी कड़ी में थाना मनाली की पुलिस टीम ने कलाथ में गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर रवि कुमार (25 बर्ष) पुत्र श्री सुरेन्द्र सैनी निवासी सुनरिया चौक, शुगर मिल कॉलोनी, रोहतक (हरियाणा) के कब्जा से *18.72 ग्राम हैरोइन/चिट्टा* बरामद किया। आरोपी के विरुद्ध मादक पदार्थ अधीनियम के तहत अभियोग दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उपरोक्त आरोपी
स्कूली/ कॉलेज छात्रों को चिट्टा/ हेरोइन बेचने का अवैध धंधा करता था। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने मामलें की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है पुलिस रिमांड में कड़ी पूछताछ की जाएगी।



