कुल्लूबड़ी खबरस्वास्थ्यहिमाचल प्रदेश

काजा में एंडोस्कोपी शिविर 20मई तक चलेगा 

आईजीएमसी शिमला के चिकित्सक कर रहे लोगों का चेकअप

न्यूज मिशन
कुल्लू
जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के काजा उपमंडल के काजा अस्पताल में  इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग की ओर से एंडोस्कोपी शिविर का शुभारंभ सोमवार को किया गया। इस शिविर में
गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के डा. राजेश, सीनियर रेजिडेंट डा. ताहिर और टेक्नीशियन अंकित विशेष तौर पर मौजूद है। शिविर में पेट के जटिल रोगों को लेकर लोगों का चेकअप किया जा रहा है। इसके साथ ही लोगों का मुफ्त में एंडोस्कोपी टेस्ट की भी किया जा रहा  है।  शिविर के पहले दिन भारी लोगों की भीड़ लगी हुई थी। करीब 20 से अधिक लोगों की एंडोस्कोपी की गई है जबकि 60 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य जांच की गई है। कार्यकारी खंड चिकित्सा अधिकारी डा. तेंजिन नोरबू ने बताया कि आईजीएमसी शिमला के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के चिकित्सकों की टीम इस शिविर में मौजूद है। स्पीति के लोगों के लिए बड़ी बात है कि उनके स्वास्थ्य का चेकअप यहीं पर विशेषज्ञों  द्वारा किया जा रहा है। मैं स्पीति की समस्त जनता से अपील करता हूं कि इस शिविर का भरपूर लाभ उठाएं । यह शिविर 20 मई तक चलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now