कारोबारकुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

वन विभाग कुल्लू सर्कल में 30 मुख्य परियोजनाओं को लेकर एफसीए प्रोसेस जारी -बासु कौशल

कहा- 3 हेलिपोर्ट को लेकर केस आईआरओ ऑफिस भेजा सिस्सू हेलीपोर्ट को लेकर औपचारिकता बाकी

भुंतर  एयरपोर्ट विस्तारीकरण को लेकर आईआरओ ऑफिस ऑब्जेक्शन यूजर एजेंसी के पास
बिजली महादेव रोपवे को लेकर यूजर एजंसी ने अपलोड नहीं किया केस

न्यूज मिशन

कुल्लू

प्रदेश सरकार के द्वारा पर्यटन को विकसित करने के लिए हेलीपोर्ट,रोपवे का निर्माण किया जा रहा है। जिसको लेकर वन विभाग के माध्यम से एफसीए की औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। वन विभाग कुल्लू सरकर के अंतर्गत सैकड़ों परियोजनाओं को लेकर एफसीए का प्रोसेस प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है इसमें से प्रदेश सरकार की प्राथमिकता के तहत 30 से अधिक परियोजनाओं की एफसीए क्लेरियस को लेकर विभागीय अधिकारी कार्य कर रहे है। वन विभाग कुल्लू सर्कल की अरण्यपाल बासु कौशल ने  बताया कि  वन भूमि  पर विभिन्न परियोजनाओं के लिए फॉरेस्ट कंजर्वेशन एक्ट 1980 के तहत डायवर्शन किया जाता है उन्होंने कहा कि फॉरेस्ट राइट एक्ट के तहत एक हेक्टेयर तक की भूमि जिसमे 75 पेड़ काटने की परमिशन डीएफओ कार्यालय के स्तर पर डील किए जाते हैं। जिसमें12 चुनिंदा पब्लिक डेवलपमेंट परियोजनाओं को लेकर प्रावधान है। उन्होंने कहा कि वन विभाग कुल्लू सर्कल के अंतर्गत 30 से अधिक मुख्य परियोजनाओं के फॉरेस्ट डायवर्सन केस परिवेश 2.0 पर अपलोड किए गए हैं। जिसमें चार हेलीपोर्ट प्रस्तावित है जिसके लिए एफसीए क्या औपचारिकताएं पूरी की जा रही है उन्होंने कहा कि कुल्लू डिविजन के पिरडी और आलू ग्राउंड ग्रीन टैक्स वैरियर मनाली  हेलिपोर्ट और लाहौल डिविजन के जिस्पा हेलिपोर्ट की फाईल आईआरओ ऑफिस शिमला भेज दी है।इसके इलावा सिस्सू हेलिपोर्ट को लेकर यूजर ऐजेंसी से औपचारिकताएं पूरी की जा रही है।उन्होंने कहा कि डिवीजन में बीआरओ के द्वारा आर्मी के ऑपरेशनल सर्कल निर्माण को लेकर 2 परियोजनाएं है सुमदों और पांग में जिसके लिए यूजर एजेंसी के द्वारा कागजी औपचारिकता पूरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा भुंतर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर भी फाइल आई आर ओ ऑफिस से कुछ ऑब्जरवेशन लगा है जिसके बाद यूजर एजेंसी के द्वारा औपचारिकताएं पूरी की जा रही है उaन्होंने कहा कि इसके अलावा बिजली महादेव रोपवे को लेकर को लेकर यूज़र एजेंसी के द्वारा केस अपलोड नहीं किया गया है जैसे ही केस परिवेश 2.0 पर अपलोड किया जाएगा उसके बाद उसको लेकर भी प्रोसेस प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now