कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के संविधान की देश में उड़ाई जा रही धज्जियां- संजय अवस्थी

कहा- कांग्रेसजना संविधान की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ एकजुटता का लिया संकल्प

कुल्लू कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग ने धूमधाम के साथ मनाई संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132 वी जयंती
न्यूज मिशन
कुल्लू
पूरे देश में भारत रतन संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132 वी जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई वही देव भूमि कुल्लू जिला में भी कुल्लू जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के द्वारा परीधि गृह कुल्लू में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई।  इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और भारत रत्न डाक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कुल्लू कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सेस राम आजाद और ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष हीम सिंह ठाकुर कुल्लू जिला अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष बुद्धि सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी को शॉल टोपी भेंट कर सम्मानित किया इस मौके कांग्रेस नेताओं और मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने भारत के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला।
मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने बताया कि भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर उनकी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं।उन्होंने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने समानता के अधिकार के लिए जीवन भर संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार स्वतंत्र भारत में हम अपना जीवन निर्वहन कर रहे हैं देश के पहले कानून मंत्री डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के द्वारा संविधान के रूप में  देश के लिए संविधान दिया है। जिसमें हर वर्गाे के अधिकारों के लिए संविधान में व्यवस्था की थी। उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर के संविधान की देश में धज्जियां उड़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कांग्रेसजनों ने संविधान की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ एकजुटता का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि जिस संविधान की नींव स्वर्गीय डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने रखी थी स्वतंत्रता तभी संभव है जब तक सामाजिक स्वतंत्रता हमें नहीं मिलती है। हम वास्तविक से स्वतत्र नहीं होते हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के संविधान का पालन किया है । उन्होंने कहा कि देश में एकमात्र कांग्रेस की विचारधारा है जो सभी वर्गों  के लोगों को समानता के साथ आगे बढ़ने का संदेश दे रही है। उन्होंने कहा कि आज देश में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का संविधान खतरे में है। केंद्र की सरकार संविधान को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में जिस तरह की घटनाएं हो रही है।उससे हर एक नागरिक की सुरक्षा प्रदान करने के लिए कांग्रेस पार्टी का सत्ता में आना जरूरी है उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है । ऐसे में 2024 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बने इसके लिए हिमाचल प्रदेश की चारों लकसभा सीटें कांग्रेस पार्टी जीतेगी जिसके लिए कार्यकर्ताओं के साथ आगामी समय में इसकी रणनीति तैयार की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now