कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनाएगी स्थायी नीति-संजय अवस्थी

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के एमसीएच में भरे जाएंगे डॉक्टरों और स्टाफ नर्सो के पद
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू के परिधिगृह में मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में व्यवस्था परिवर्तन हुआ है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण के बाद परंपराओं को तोड़कर सचिवालय न जाकर सबसे पहले बाल आश्रम में जाकर अनाथ बच्चों से मिले। इससे उनकी सोच का पता चलता है कि उनके मन में बाल आश्रम में अनाथ बच्चों के लिए 101 करोड़ पर से सुखा आश्चर्य बनाया है उन्होंने कहा कि बाल आश्रम के सभी अनाथ बच्चों के लिए उनके माता-पिता सरकार है ऐसे में उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कानून में प्रावधान किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने अपने पहले बजट में 13 नई योजनाओं को प्रदेश की जनता के लिए तैयार किया है जिसमें युवाओं,महिलाओं, किसानों, कर्मचारियों के विभिन्न योजनाओं से लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि 2026 तक प्रदेश को हरित क्रांति ग्रीन स्टेट बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके तहत प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग के लिए पॉलिसी तैयार की गई है उन्होंने कहा कि सबसे पहले प्रदेश में परिवहन विभाग में इलेक्ट्रिक वाहनों संपूर्ण रुप से चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों की जनता की आर्थिकी को बढ़ाने के लिए हिमगंगा योजना के तहत गाय का दूध ₹80 किलो और भैंस का दूध ₹100 किलो सरकार खरीदेगी जिसके लिए प्रावधान किए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि समाज में महिलाएं 50% महिलाएं भागीदारी रखती है। उनको सभावलंबी आर्थिक तौर पर समृद्ध बनाने के लिए हिमगंगा योजना कारगर साबित होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सोच है कि प्रदेश में युवाओं को रोजगार के साधन सुजीत हो सके उसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने आने वाले समय में हर विधानसभा क्षेत्र में एक आदर्श अस्ताल बनाने का लक्ष्य रखा है जिसके तहत कुल्लू जिला में भी
सभी विधानसभा क्षेत्रों में आदर्श अस्पताल बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के एमसीएच डॉक्टर स्टाफ नर्स के पद भरे जाएंगे जिससे शिशु और मातृ  विंग गर्भवती महिलाओं व  को इलाज के लिए उचित सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश की जनता को 10 गारंटियों दी है।जिसमें कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ और महिलाओं को 1500 रुपये आर्थिक सहयोग, प्रदेश में एक लाख युवाओं को रोजगार किसानों बागवानों की फसलों का उचित मूल्य सहित अन्य सभी गारंटियों को 5 बर्ष में।पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल कर दी गई है और प्रदेश में इस वर्ष बजट में 2  लाख 31 000 महिलाओं को 1500 सम्मान निधि सहयोग का प्रावधान किया गया है इसके साथ-साथ युवाओं को रोजगार सृजित करने के लिए कार्य किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now