कांगड़ाबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

चंबा की बेटी प्रियंका दिल्ली में होगी जज

चंबा क डलहौज़ी उपमंडल की बेटी प्रियंका ने जज बन कर किया क्षेत्र का नाम रोशन

न्यूज़ मिशन
हिमाचल प्रदेश के डलहौजी की रहने वाली प्रियंका ने दिल्ली ज्यूडिशियल सर्विसिज (DJS) की परीक्षा पास की है। अब प्रियंका दिल्ली में सिविल जज के रूप में सेवाएं देंगी। प्रियंका हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा की डलहौजी तहसील से सम्बंध रखती हैं। उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई डलहौजी के सरकारी स्कूल से प्राप्त की। स्कूल की पढ़ाई के बाद इन्होंने बीकॉम, एलएलबी व एलएलएम की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से की। अब ये वर्तमान में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से लॉ में पीएचडी कर रही हैं। इन्होंने पढ़ाई के साथ ही ज्यूडिशियल परीक्षा पास की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now